सेंसर बोर्ड चीफ निहलानी की विदाई, प्रसून बनाए गए नए अध्यक्ष

0

सेंसर बोर्ड के चीफ पहलाज निहलानी को हटा दिया गया है.गीतकार प्रसून जोशी को नया मानद अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वह सरकार से वेतन नहीं लेंगे. उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभावी हो गई है. वह तीन साल के लिए इस पद पर रहेंगे. उनके साथ 12 सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है. विद्या बालन को भी सदस्य मनोनीत किया गया है.

बता दें कि हाल के दिनों में बतौर सेंसर बोर्ड चीफ निहलानी के कुछ फैसलों पर सवाल उठा था. खासकर फिल्मों को सर्टिफिकेट देने और उनमें कट्स के सुझाव के कारण वे अक्सर चर्चाओं में रहे हैं.पद संभालने के बाद उन्होंने फिल्मों के प्रमाणन के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए थे जिन्हें फिल्म उद्योग से जुड़े कई लोगों ने बहुत सख्त और अतार्किक करार दिया था.

उड़ता पंजाब फिल्म में 98 कट लगाकर वह और विवाद में आ गए थे. निहलानी के साथ ताजा विवाद तब जुड़ा, जब उन्होंने मधुर भंडराकर की फिल्म लिपस्टिक अंडर माई बुर्का में कुछ संवादों और दृश्यों को लेकर आपत्ति जताई और उसे सेंसर सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया. इसके बाद फिल्म प्रमाणन अपीलीय न्यायाधिकरण के आदेश पर इस फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट दिया गया.

सेंसर बोर्ड ने सुप्रसिद्ध अर्थशास्त्री अर्मत्य सेन के वृत्तचित्र ‘द आग्यरूमेंटेटिव इंडियन’ से भी कुछ शब्दों को हटाने को कहा था. शाहरुख खान की फिल्म हैरी मेट सेजल में भी उन्होंने कांटछांट की थी. नियुक्त किए गए नए सदस्यों में गौतमी, नरेंद्र कोहली, नरेंश चंद्र लाल, नील हरबर्ट, विवेक अग्निहोत्री, वामन केंद्रें, विद्या वालन, टीएस नागभालन, नरेश पतंगे, वाणी त्रिपाठी, जीविता राजशेखर, मिहिर भूटा शामिल हैं.

Previous articleअगर आप नौकरी बदलने जा रहे हैं तो यह खबर जरुर पढ़े
Next articleमैं अपनी आजीविका वापस मांग रहा हूं। यह मेरा अधिकार है -श्री संत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here