सोनम जैसा फिगर पाने के लिए बनें वेजिटेरियन

0

सोनम कपूर का फिगर देखकर कई बार आप यह सोचती होंगी कि काश आपका फिगर भी ऐसी ही होती. तो आपको बता दें कि सोनम के सेक्सी लुक का राज है वेजिटेरियन खाना. आप भी वेजिटेरियन बन कर सोनम जैसा सेक्सी लुक पा सकती हैं. आइये जानते हैं कि वेजिटेरियन खाना खा कर कैसे फिट रहा जा सकता है.

पेट रहेगा हेल्दी
वेजिटेरियन खाने में भरपूर फाइबर होता है, जिसकी वजह से पेट बिल्कुल साफ और हेल्दी रहता है.

मोटापे का खतरा नहीं
वेजिटेरियन खाना खाने से मोटापे का खतरा भी कम होता है. चुकी इसमें वसा का स्तर बहुत कम होता है, इसलिए पेट में चर्बी जमने की आशंका भी कम हो जाती है.

नहीं होता तनाव
वेजिटेरियन खाना खाने से तनाव कम होता है. दरअसल, नॉन-वेजिटेरियन खाने की वजह से शरीर में स्टेरॉयड और दूसरे तनाव पैदा करने वाले हार्मोन्स का स्तर बढ़ जाता है. इसके अलावा जानवरों में ग्रोथ हार्मोन्स भी इंजेक्ट किए जाते हैं, जिसकी वजह से बीमारियां होने की आशंका ज्यादा रहती है. जबकि वेजिटेरियन खाने में ऐसा कोई खतरा नहीं होता.

प्रतिरोधक क्षमता मजबूत
वेजिटेरियन खाने में एंटीऑक्स‍िडेंट्स प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके अलावा मिनरल्स, विटामिन्स और अन्य पोषक तत्वों का स्तर भी ज्यादा होता है. इन सभी का असर हमारे इम्यून सिस्टम पर सीधे तौर पर होता है. इससे हम कम बीमार पड़ते हैं.

Previous articleसफल होने के लिए जरूरी है आत्मविश्वास
Next article‘अग्नि-5’ की सफलता के बाद चीन ने कहा – भारत है हमारा साझेदार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here