स्वास्थ्य ही नही सौंदर्य भी बढ़ाता है नारियल पानी

0

स्वास्थ्य के लिये नारियल पानी कितना फायदेमंद है ये तो हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सौंदर्य के लिये भी बहुत लाभकारी होता है। तो आइये आज हम आपको बताते हैं कि पोटेशियम, क्लोराइड्स और मैग्निशियम से भरपूर नारियल पानी स्वादिष्टï होने के साथ-साथ हमारा सौंदर्य बढ़ाने में कैसे मददगार है।

– नारियल पानी आपकी स्किन को मॉइश्चराइजर करता है। साथ ही चेहरे के दाग-धब्बों को भी दूर करता है।

– नारियल पानी त्वचा को टैनिंग और सन बर्न से बचाने में मददगार साबित होता है। इसमें पोटेशियम की प्रचुर मात्रा होती है, जिससे त्वचा को पौष्टिक तत्व और ऑक्सीजन मिलता है।

– नारियल पानी और लाल मसूर की दाल का स्क्रब बना लें। इस पेस्ट को 1-2 मिनट के लिए त्वचा पर हल्के हाथों से रगडें और फिर धो लें। यह आपकी त्वचा को हाइडे्रट व सुंदर बनाने में मदद करता है।

– गर्भावस्था में नारियल पानी के सेवन से कब्ज, जी मिचलाना और एसिडिटी से निजात मिलती है।

– स्नान के बाद आप 10-15 मिनट के बाद नारियल पानी की कुछ बूंदों को अपनी पूरी बॉडी पर अच्छे से लगाएं। इससे शरीर पर माश्चराइजर लगाने की जरूरत नही पड़ेगी और त्वचा का रंग भी निखरेगा।

– मुंहासे की समस्याओं के लिए नारियल पानी काफी उपयोगी होता है। प्रतिदिन रात को नारियल पानी की कुछ बूंदें कॉटन से चेहरे पर लगाएं और कुछ ही हफ्तों के भीतर आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाएगी।

– नींबू की कुछ बूंदें और नारियल पानी की कुछ बूंदों के मिश्रण को मिक्स करके चेहरे और पूरी बॉडी पर लगाएं इससे त्वचा को काफी लाभ होगा।

Previous articleलड़कियों की चाल से जानें, किन महिलाओं में वास करती हैं धन लक्ष्मी
Next articleहर पिता को ध्यान में रखनी चाहिए ये बातें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here