1 दिसम्बर 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन

0

Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)– आज आपको सामाजिक कार्यों या समारोहों में भाग लेने का अवसर आएगा। मित्रों या स्नेहीजनों के साथ की मुलाकात मन को खुशी देगी। सुंदर स्थान पर पर्यटन का आयोजन होगा। शुभ समाचार मिलेगा। पत्नी और संतानों से लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धन प्राप्त होने की संभावना है। वस्तुएं खरीदने के लिए अनुकूल दिन है।

Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)–  आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)–आज आपको किसी की जमानत लेने तथा आर्थिक लेन-देन करने से बचना चाहिए। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं रहेंगे। स्वजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे। किसी का हित करने में स्वयं परेशानी में पड़ जाने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मानहानि की संभावना है।

Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)–आज आप नए कार्य या आयोजन का निर्णय ले सकेंगे। नौकरी-धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। प्रवास, पर्यटन और वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।

Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)– इस राशि के जातक आज निर्धारित कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। ऑफिस या व्यावसायिक स्थान पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजों के साथ मुलाकात से खुशी का वातावरण रहेगा। उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण के साथ वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा।

Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) –आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें, क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग होगा। ईश्वर आपकी मुसीबत कम करेंगे।

Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) – आज आप परिवारजनों के साथ मिलकर घरेलू मामलों में महत्त्वपूर्ण विचार-विमर्श करेंगे। घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई योजना बनाएंगे। कार्यस्थल पर उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। ऑफिस के कार्य हेतु यात्रा पर जाने की संभावना है। माता तथा स्त्री वर्ग की तरफ से लाभ होने की संभावना है। आपके किसी कार्य या प्रॉजेक्ट में सरकार की मदद मिलेगी। अत्यधिक कार्यभार से अस्वस्थ रहेंगे।

Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) – आज आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। प्रवास की संभावना है, विशेष रूप से किसी तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)– आज का दिन आप परिवार के साथ खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे। नए कार्य की शुरुआत करेंगे। घर में भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। स्वजनों और मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात होगी। लघु प्रवास का योग है। आज आपके कार्य सफल होंगे। भाग्य में लाभदायक परिवर्तन आएंगे। दुश्मनों और प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में असफल रहेंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)– आज के दिन आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की कोशिश करना होगा। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज आप अत्यधिक संवेदनशीलता और विचारों के बवंडर से आप मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माता और स्त्रियों के मामले में आपको चिंता रहेगी। यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल न होने से यात्रा करना टालें। छाती के दर्द से परेशानी होगी। जमीन सम्बंधी मामलों में सावधानीपूर्वक व्यवहार करने की आवश्यकता हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)- वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का है| इसलिए साहस के साथ कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। योग्य जगह पर पूंजी-निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक यात्रा का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

Previous articleG-20 समिट: आज ट्रंप-जिनपिंग से मुलाकात कर सकते हैं PM मोदी
Next article1 दिसम्बर 2017 शनिवार, पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त