10 अप्रैल 2019 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन

0

Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)–आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह प्रस्ताव के अवसर मिल सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ बढिय़ा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा कष्टमय हो सकती है। स्टूडेंटन्स के लिए अच्छा है। मेहनत के नतीजे कुछ स्टूडेंट्स के फेवर में हो सकते है, साथ ही आगे बढऩे के मौके भी मिलेंगे।

Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)–आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। आफिस में आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में सोच समझकर निर्णय ले। इस अंतराल में आपको नई नौकरी के ऑफर भी मिलने के योग बन रहे हैं। अनावश्यक खर्च बढऩे से तनाव उत्पन्न हो सकता है।

Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)–नौकरीपेशा लोगों के लिए समय आपके अनुकूल हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है, इसलिए बातचीत में संयम बरतने की आवश्यकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में ट्रांसफर और प्रमोशन मिल सकता है। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में पार्टनर से आपको मदद भी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ ज्यादातर समय बीतेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)– आज का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल हो सकता है। प्रेमियों में नजदीकियां बढ़ सकती है। लव प्रपोजल के लिए भी दिन अच्छा है। बिजनेस और नौकरी में लगातार कुछ नया करने से सफलता मिल सकती है। सेहत आज अच्छी रहेगी। यात्रा पर जाने से बचें।

Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)– आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपको किसी अच्छी खबर का इतंजार हो सकता है। इस दौरान बिना प्लानिंग के कोई भी नया कार्य प्रारम्भ न करें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती है। परिश्रम की अधिकता से थकान महसूस करेंगे। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। स्टूडेंट्स को परीक्षाओं में सफलता मिलने की अपार संभावना है। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।

Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) –आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम समय से पूरे होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस व नौकरी के क्षेत्र में रुकावटें दूर होने की संभावना है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स को कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव बना रहेगा। भाइयों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) – आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहेगा। आज आपको अपने कामकाज में बड़े लोगों की तारीफ और मदद मिल सकती है। लव लाइफ के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का मन बना सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखना आवश्यक है, वरना परिवार में आपसी मदभेद बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।

Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)  –आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। कुछ जरूरी कार्यों में भरोसेमंद लोगों की मदद भी मिल सकती है। धैर्य से काम लें और खुद पर भरोसा रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि, अनावश्यक खर्चे बढऩे की संभावना है। सेहत पर ध्यान दें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)– आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अधिक कामकाज के कारण व्यस्त हो सकते हैं। खुद को भी थोड़ा समय देंगे, तो परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। लव लाइफ के लिए दिन मिला-जुला हो सकता है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन धन अधिक व्यय होने से मन अशान्त और स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)–आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं। वस्त्रों के प्रति रूझान बढ़ेगा। बातचीत में संयत रहने की आवश्यकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्टूडेंट्स को उनकी मेहनत के अनुसार रिजल्ट मिल सकते हैं। लव लाइफ में सितारे आपका साथ दे सकते हैं। अविवाहित प्रेमियों के लिए भी समय बढिय़ा है।

Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)– आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी और बिजनेस के कुछ मामलों में आज आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। खुद के लिए गए फैसलों पर भरोसा रखे और अपने प्रयास जारी रखे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा, साथ ही खुशी के मौके भी आज आपको मिल सकते हैं। वाणी पर संयम रखें और क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से धन अर्जित होने के साधन बन सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)–आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। करियर में सफलता के लिए आपके दिमाग में कोई न कोई नया विचार चलता रहेगा। कार्यक्षेत्र से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मानसिक शांति रहेगी। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर रहे स्टूडेंटन्स के लिए भी समय शुभ है। हालांकि, खर्च बढ़ सकता है। यात्रा पर जाना हो सकता है।

Previous articleMP: IT रेड में अश्व‍िन शर्मा के घर मिली टाइगर की खाल, अवैध हथियार
Next article10 अप्रैल 2019 बुधवार , पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त