13 अक्टूबर की हड़ताल करना डीलर्स को पड़ेगा भारी – पेट्रोलियम कंपनियां

0

मुंबई। यदि पेट्रोलियम डीलर 13 अक्टूबर को घोषित राष्ट्रव्यापी हड़ताल से पीछे नहीं हटे तो पेट्रोलियम कंपनियां उन पर सख्त कार्रवाई करेगी। यह बात मंगलवार को पेट्रोलियम कंपनियों अधिकारियों ने एक संवाददाता सम्मेलन में कही।

मुंबई में बुलाए गए संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम एवं इंडियन ऑयल के विपणन निदेशकों ने कहा कि कुछ माह पहले ही डीलरों की कई समस्याएं सुलझाई जा चुकी हैं। इसके बावजूद फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स, द ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन एवं कंसोर्टियम ऑफ इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स ने 13 अक्टूबर को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल एवं इसके बाद 27 अक्टूबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल का आह्वान किया है।

हालांकि कई डीलर्स ने पेट्रोलियम कंपनियों से संपर्क कर कहा है कि वे हड़ताल में शामिल नहीं होंगे। जो डीलर हड़ताल में शामिल होंगे, कंपनियां उन पर नियमानुसार कार्रवाई कर सकती हैं। ऐसे डीलरों पर आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस्मा) के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।

Previous articleआखिर ऋतिक ने क्यों कहा , मैं अब और इंटरव्यू नहीं दे सकता
Next articleनर्मदा कालीसिंध लिंक परियोजना को प्रशासकीय स्वीकृति मिली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here