13 अक्टूबर 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन

0

Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)– आज शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ पसंदीदा भोजन करने और आनंदपूर्वक समय बिताने का योग है। आर्थिक मामले में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे।

Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)–  आज का दिन आपके लिए शुभ है। परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ स्नेहमिलन समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखें।

Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)– आज का दिन स्फूर्ति और प्रसन्नता से भरा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। सगे-सम्बंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है।

Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)– शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप बेचैन रहेंगे। चिंताओं के कारण मन में मानसिक भार रह सकता है। परिवारजनों के साथ भी मनमुटाव होने का प्रसंग बन सकता है, जिससे घर का वातावरण बिगड़ सकता है।

Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)–आज संयमशील और विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों से बचा लेंगे। आपकी वाणी और व्यवहार से गलतफहमी पैदा होगी। शारीरिक कष्ट, मन को भी अस्वस्थ बनाएंगे। खर्च अधिक रहेगा।

Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) –  व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभ फलदायी है। व्यापार और आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति भी संभव है। विवाह के लिए उत्सुक लोगों को जीवनसाथी मिलने का योग है।

Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) –आकस्मिक धन प्राप्ति से आपका आज का दिन अत्यंत रोमांचक और आनंदप्रद बना रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफे वाले सौदे होंगे। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। उत्तम भोजन और स्त्री सुख मिलेगा।।

Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) – आज का दिन आपके लिए शुभ है। आप से अधिकारी खुश रहेंगे। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा बढ़ेगी। माता से भी लाभ मिलेगा। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)– आपके कार्यों में विलंब से सफलता मिलेगी। ऑफिस या घर में उत्तरदायित्वों का बोझ बढ़ेगा। जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे। पिता के साथ मतभेद उत्पन्न होगा। शुभ अवसर के आयोजन के लिए समय अच्छा नहीं है।

Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)– आज का दिन आलस और थकान में बीतेगा। उग्र स्वभाव के कारण मानसिक रूप से बेचैनी रहेगी। पेट से संबंधित दर्द परेशान करेंगे। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़े‍गा। क्रोध पर संयम रखें।

Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) शरीर में थकान, आलस और चिंता का अनुभव होगा। संतान के साथ मतभेद या मनमुटाव होगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ आपका विवाद होगा।

Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)-खान-पान में खासतौर पर ध्यान रखें। आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा। साथ में वाणी पर भी संयम बरतिएगा। अनैतिक कृत्यों से दूर रहिएगा।

Previous articleअगले 48 घंटे में दुनिया भर में इंटरनेट शटडाउन, यूजर्स होंगे प्रभावित
Next article13 अक्टूबर 2017 शनिवार , पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त