Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)–आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। नौकरी और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। जो लोग अपरिणित है उनके लिए आज विवाह का योग है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास-पर्यटन का आयोजन कर सकेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)– आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। आज आपको व्यवसाय में लाभ होने के संयोग हैं। आप पर उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। पदोन्नति की पूरी संभावना है। परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। घर की साज-सज्जा में फेरबदल करेंगे। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण बीतेगा।
Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)– आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं रहेगा, इसलिए संभलकर चलने की आवश्यकता है। आपको आज अपनी वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति खड़ी न हो, इसका विशेष ध्यान रखना होगा। आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो जाए इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। खासकर आंखों की पीड़ा हो सकती है। अकस्मात का योग है। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। आज आय कम और खर्च अधिक होगा। ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिकता से मन शांत होगा।
Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)–आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपने निजी विचारों को छोड़कर सगे-संबंधियों के परिचितों की सलाह लेकर काम करने की आवश्यकता है। घर के तथा परिजनों के कार्य करते समय समाधानकारी व्यवहार अपनाना उचित रहेगा। वाणी पर संयम बरतिएगा, नहीं तो किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। समयानुसार, भोजन भी मिलने की संभावना कम है। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतिएगा।
Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)–आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हर्षोल्लास में दुगुनी वृद्धि होगी। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। समयानुसार उत्तम भोजन सुख है।
Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) – आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव आज पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। आप आज अपना कार्य दृढ़ मनोबल और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ संपन्न करेंगे। पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। जमीन, वाहन, संपत्ति से जुड़े कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।
Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) –आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप खूब मनोरंजन करेंगे। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। वस्त्र, भूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के भी संयोग हैं। कार्यस्थल पर मित्रों से भरपूर सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) –आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपका आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे।
Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)– आपके लिए आज का दिन कष्टपूर्ण रहने के आसार हैं। अनेक चिंताएं सताएंगी व शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा। स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। आज के किए गए परिश्रम के असंतोषकारक परिणाम होंगे, जिनसे मन में ग्लानि होगी। अविचारी निर्णय से गलतफहमियां खड़ी न हों, इसका ध्यान रखिएगा।
Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)– आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद के कारण दुख हो सकता है। संभवत: प्रवास न करें। हितशत्रुओं के प्रति सावधान रहें। हालांकि, मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।
Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) – आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा करने से आपको बचना होगा। क्रोध करने से आप आपको बचना होगा और वाणी तथा वर्तन पर संयम बरतना आपके हित में रहेगा। हितशत्रुओं से भी सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। फिर भी आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। रहस्यमय विषय तथा गूढ़ विद्या के प्रति आप आकर्षित होंगे और आध्यात्मिक चिंता के द्वारा मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे।
Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)-आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपका मन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा-पर्यटन के योग हैं। आज मनोरंजन साधनों एवं वस्त्रालंकारों की खरीदी का योग है। तन व मन की तंदुरुस्ती अच्छी है। मान-सम्मान मिल सकता है।





























































