17 जून 2019 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन

0

Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)– आराम व मनोरंजन के साधनों पर व्यय होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्ति के योग हैं। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। भाग्य का साथ रहेगा। झंझटों से दूर रहें। समस्या खड़ी हो सकती है। धनार्जन होगा।

Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)–जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार पर व्यय हो सकता है। किसी मामले की चिंता रह सकती है। भूमि व भवन इत्यादि के कार्य लाभदायक रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बन सकती है। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)–शारीरिक कष्ट की आशंका है। कार्य में विघ्न हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। परीक्षा व साक्षात्कार इत्यादि में सफलता प्राप्त होगी। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लाभ होगा।

Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)–पुराना रोग उभर सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है, सावधानी रखें। किसी शोक समाचार के मिलने की आशंका है, धैर्य रखें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यावसायिक मतभेद बढ़ सकते हैं।

Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)–व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। राजमान के योग हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश इत्यादि से लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।

Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) – प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परेशानी हो सकती है। मन तथा शरीर में थकान महसूस होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।

Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) –कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति व रोजगार में वृद्धि होगी। निवेश इत्यादि से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग के बारे में सावधानी आवश्यक है।

Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)  –किसी मद में बड़ा खर्च हो सकता है। आर्थिक‍ स्थिति कमजोर हो सकती है। किसी के उकसाने में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। निवेश इत्यादि न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय से संतुष्टि नहीं होगी।

Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)–आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता कम होगी। थकान रह सकती है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नए काम प्राप्त होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का सहयोग रहेगा।

Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)–लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। किसी उलझन में फंस सकते हैं। जल्दबाजी न करें। पारिवारिक सहयोग से काम बनेंगे।

Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)– किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर मिल सकता है। आत्मिक शांति रहेगी। किसी विवाद में विजय प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। भाग्य का साथ रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)– वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विशेषकर युवा वर्ग लापरवाही न करें। भागदौड़ अधिक होगी। बनते कामों में देरी होने से तनाव रहेगा। बहस करने से बचें। धन तथा मानहानि हो सकती है। आय बनी रहेगी।

Previous articlePM मोदी ने 19 जून को बुलाई सर्वदलीय बैठक, ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर करेंगे चर्चा
Next article17 जून 2019 सोमवार, पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त