17 फरवरी 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन

0

Aries (मेष): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज आप नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। लघु यात्रा होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आज आपका अपने पार्टनर के साथ अच्छा रिश्ता रहेगा। वे जो आज नया रिश्ता जोड़ना चाहते हैं, उनके लिए वह रिश्ता लम्बे समय तक चलेगा और खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने पार्टनर से ऐसी भेंट प्राप्त करेंगे, जो लम्बे समय तक यादगार रहेगी। आप सामाजिक, अध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

Taurus (वृषभ): ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो

आज आप दूसरों के सामने अपनी छवि सुधारने में ही लगे रहेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप दूसरों को बदलने की बजाय अपने आपको बदलने की कोशिश करें और ये बदलाव केवल बाहर से ना होकर अंदरूनी होना चाहिए। अगर आपका दिल अच्छा होगा तो आपकी अच्छाई अपने आप ही बाहर आ जाएगी। आपकी अच्छाई के कारण सामने वाला खुद ही आपके साथ अच्छा व्यवहार करने लगेगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही मुश्किलों से राहत मिलेगी। उच्च अधिकारियों या कार्यस्थल पर वाद विवाद की स्थिति बन सकती है अतः ऐसी स्थिति से बचें ओर दूर रहें। स्थायी निवेश आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है।

Gemini (मिथुन): का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आज किसी भी मामूली विवाद को ज्यादा लम्बा न खींचे। कार्य योजना में मामूली सा बदलाव कार्य को और भी बेहतर कर सकता है। आजीविका के कारण यात्रा होगी। मित्रों के साथ मोज-मस्ती में समय बिताएंगे। हठीले व्यवहार के कारण अन्य लोगों के साथ टकराव होने की संभावना है। वैवाहिक प्रस्ताव अनुकूल व सफल होंग। आप के जिद्दी व्यवहार के कारण काम बिगड़ सकते हैं। सावधानी और सतर्कता से काम करे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। इस राशि के छात्रो को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी । गणेश जी को लड्डू का भोग लगायें, आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके अपने लिए यह समय उन्नति दायक है। सुदूर यात्राएं सफल होंगी।

Cancer (कर्क): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है, इसलिए हाथ में आया हुआ अवसर अनिर्णायकता के कारण आप गंवा सकते हैं और उसका लाभ नहीं ले पाएंगे। विचारों में खोए रहेंगे इसलिए कोई निश्चित निर्णय नहीं ले पाएंगे। आज किसी नए काम का प्रारंभ करना हितकारी नहीं है। परंतु मध्याह्न के बाद आप के व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा बढ़ेगी। संभव हो तो नया कार्य मध्याह्न से पूर्व ही संपन्न कर दीजिएगा। भाई-बंधुओ के साथ संबंध में प्रेम और सहकार की भावना रहेगी। वैवाहिक संबंधों में संभल कर चलने का दिन है जीवन साथी के साथ वैचारिक मतभेद विवाद उत्पन्न कर सकते हैं। यही स्तिथि साझेदारी में कार्य कर रहे जातकों के साथ भी रहेगी।

Leo (सिंह): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का दिन आत्मनिर्भरता का दिन है। ध्यान रहे कि आज आप अपने सभी महत्वपूर्ण कामों को खुद ही पूरा करें।आकस्मिकता से बचने के लिए अनुशासन और निरंतरता पर जोर दें। दिन सामान्य फलकारक है। मनोबल ऊंचा रहेगा। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। अनावश्यक बोलने से बचें। सेहत के मामले नजरअंदाज न करें। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान मिलने के भी आसार हैं। अपनों का साथ बना रहेगा। अगर आज आप अपना काम किसी और पर छोड़ देंगे तो निराशा ही हाथ लगेगी और अगर आपको किसी और से काम कराना भी पड़े तो अंत में उसे एक बार ध्यान से देख जरूर लें ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो।

 Virgo (कन्या) : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आत्मबल बढेगा जो आपकी महत्वाकांक्षा को और बढ़ाएगा। आपकी कार्य करने की क्षमता बढेगी ओर बेहतर परिणाम सामने आयेंगे यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें। बच्चों के प्रश्न चिंतित करेंगे। नए काम की शुरुआत आज न करें। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पड़ेगी। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं और निसंकोच आगे बढ़ें।

Libra (तुला) : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज के दिन आपको किसी न किसी कारण से मन में चिंता रहेगी। विशेष रूप से संतानों और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक चिंतित होंगे। प्रियजन संग स्मरणीय पल साझा कर सकते हैं। विद्यार्थी बेहतर करेंगे। प्रतियोगी बेहतर करेंगे। पेट सम्बंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में थोड़ी कठिनाइयां आएंगी। आकस्मिक धन खर्च आ सकता है। शेयर-सट्टे से दूर रहने की गणेशजी की सलाह है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। आज आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ अच्छा सा उपहार मिल सकता है। आज किसी नजदीकी स्थान की यात्रा हो सकती है। यह सफर यादगार होने के साथ मजेदार भी रहेगा।

Scorpio (वृश्चिक):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आज उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल का आपके मन पर घिरे होने से मानसिक राहत नहीं अनुभव करेंगे फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा। कार्य व्यापार में अप्रत्याशित सफलता के संकेत हैं। नए लोगों से मेल मुलाकात में रुचि रहेगी। लंबित कार्य बन सकते हैं। प्रस्तावों को समर्थन और स्वीकार्यता मिल सकती है। सभी सहयोगी होंगे। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें। कार्यभार से थकान अनुभव का होगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। आज परिवार के लिए कुछ अच्छा दिन रहेगा। आपकी खुशमिजाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की कुंजी साबित होगी।

Sagittarius (धनु) : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज आप कार्यस्थल पर तनाव का अनुभव करेंगे। नए संपर्क कार्य क्षेत्र में सफलता दिलवाएंगे। आप किसी बात से मन ही मन डर रहे हैं। वर्तमान समय शांति पूर्वक बिताना होगा। गुस्से को काबू में रखें। रुके कार्य पूरे होंगे। विलासिता के सामानों पर खर्च बढ़ेगा। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने-पीने में ध्यान रखें। शारीरिक, मानसिक अस्वस्थता रहेगी। योग ध्यान और आध्यात्मिकता द्वारा मन को शांति मिलेगी। जीवन साथी के साथ व्यवहार में नम्र बने। संतान सुख की प्राप्ति संभव।

Capricorn (मकर) : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आज परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा। ऑफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति के लिए संयोग निर्मित होंगे। माताजी की तरफ से लाभ होगा। गृह सजावट का कार्य हाथ में लेंगे। उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। अपनी इच्छा के विपरित कार्य होने से क्रोध की अधिकता रहेगी। जोखिम के कार्यों को न करें। नुकसान हो सकता है। मेहमानों का आगमन होगा। पारिवारिक सुखों को भोगने का समय आ गया है। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। संबंधी आपके उदार स्वभाव का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

Aquarius (कुंभ) :  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज ऑफिस के बोझ से निजात मिलेगी। कार्यों को शांत वातावरण में निपटाने से राहत मिलेगी। पर्सनैलिटी में सुधार लाने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। वे नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। तीर्थ यात्रा की भी संभावना है। अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊबन का अनुभव कराएंगे। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। जरुरत से ज़्यादा दोस्ताना बर्ताव करने वाले अजनबियों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।

Pisces (मीन) : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज कई स्रोतों से लाभ मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। व्यापार में विकास के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष की अनुभूति होगी। जीवनसाथी, संतान और बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा। मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा। स्त्री मित्र विशेष लाभकारी साबित होंगे। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद सुलझाने का सही समय है। ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबत मोल ले सकते हैं। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्या सुलझेगी। जो लोग कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौके मिलेंगे।

Previous article16 फरवरी 2018 शुक्रवार, पंचांग एवं शुभ मुहूर्त
Next articleचीन को एशियाई देशों पर धौंस नहीं जमाने देंगे-अमेरिका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here