Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)– आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। सेहत में सुधार होगा। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा। नकारात्मक विचारों से बचें। वाणी में मिठास रहेगी। परिवार में किसी का निर्णय आपको नापसंद हो सकता है, जिसकी वजह से कलह होने की संभावना है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। अपनी चीजों का ध्यान रखें। आज आप अकेलापन महसूस करेंगे। किसी के प्रति लगाव बढऩे के संकेत हैं, रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।
Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)– आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से परेशान रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। वाणी पर संयम रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जो लोग संपत्ति खरीदने के इच्छुक हैं, उन्हें अच्छा खरीददार मिल जाने के संकेत हैं। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। किसी करीबी ले प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं।
Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)–आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधे में अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। पति-पत्नी की बीच तालमेल बना रहेगा। मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। मौज- शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। किसी दोस्त को मुसीबत से निकालने में सफल रहेंगे। समाजिक स्तर पर आपकी खुशमिजाजी की चर्चा होगी। प्रेम-संबंधों की शुरुआत हो सकती है।
Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)–आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार में मुनाफ मिल सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। किसी दोस्त या जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे। पारिवारिक कार्यों में धन खर्च होगा। निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा। मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत रहेंगे। आज यात्रा का योग बन सकता है, जहां नए लोगों से मुलाकात होगी। नए सिरे से रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ को लेकर आप बहुत सचेत रहेंगे।
Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)– आज दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक आयोजनों पूरे होंगे। परिवार के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। दोस्तों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा, जो कि लाभदायी होगा। धनप्राप्ति के योग हैं। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें, वरना मुसीबत में फंस सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं। फिलूचखर्ची से बचने की कोशिश करें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। मौसमी बीमारियों से परेशान चल रहे लोगों को राहत मिलने की संभावना है।
Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) – आज का दिन सामान्य रहेगा। निवेश करने के नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से परिवार में कलह की संभावना है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। गृहस्थ जीवन में सामंजस्य रहेगा। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जल्द ही प्यार मे पड़ सकते हैं। वित्तीय स्तर पर उठाया गया कदम भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकता है।
Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) – आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। ऑफिस में साथियों का सहयोग मिलेगा। हितशत्रु से सावधान रहें। मन में शांति रहेगी। नए कार्यों शुरुआत करने से बचना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। दूसरों के उकसावे में आने से बचें, आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकता है। परिवार के किसी सदस्य से अनबन होने की संभावना है। हड़बड़ी में निर्णय लेने से बचें, अन्यथा वित्तीय स्तर पर नुकसान उठाने के संकते हैं।
Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) –आज का दिन शुभ रहेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भागीदारी से लाभ होगा। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। कोई भी फैसला लेने से पहले परिजनों-मित्रों से सलाह लेना अच्छा साबित होगा। थोड़ी-सी कोशिश की वजह से जीवनसाथी के साथ जीवन के सबसे अच्छे पल जीने का मौका मिल सकता है। दांपत्य जीवन के उत्तम क्षणों का अनुभव करेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।
Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)–आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावना कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। काम के मामले में सावधान रहने की जरुरत है, कोई मौका हाथ से निकल जाने की संभावना है। सेहत का नुकसान हो सकता है। किसी भी चीज की अति आपका स्वास्थ खराब कर सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। निवेश करते समय सलाह लेकर काम करें। यात्रा पर जानें से बचें। अधिक खर्च होने की संभावना है।
Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)–आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। अनावश्यक खर्च होने से तनाव में रहेंगे। तनाव से दूर रहने के लिए किसी भी बात के साकारात्मक पहलू पर ध्यान दे सकते हैं। किसी को उधार देने के मामले में थोड़ा परहेज रखें। घर-परिवार में माहौल आपके अनुकूल रहेगा और पुराने सारे संकट दूर होंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)– आज का दिन शुभ रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा और नौकरीपेशा लोगों की सेलरी में बढ़ोतरी की संभावना है। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। आज आपके विचारों में परिवर्तन आ सकते हैं। सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें।
Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)–आज का दिन अच्छा रहेगा। उज्ज्वल भविष्य की योजना बना सकते हैं। धनप्राप्ति के योग हैं। कार्य में सफलता मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक मेल-जोल आपको खुश रखेंगे और सुकून देंगे। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी निर्णय को हड़बड़ी में लेने से बचें। किसी भी मामले को लेकर नकारात्मक रवैया रखने से बचना होगा। यात्रा पर जाने से बचें। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें।





























































