19 मार्च 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन

0

Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)–आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित होगा। गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में विशेष रुचि लेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयां आएंगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखें।

Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)– आज आपको अपना गुस्सा काबू में रखने से खुशी और सफलता मिलेगी। कोई भी कार्य या संबंध बिगाडऩे का कारण गुस्सा बन सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक अस्वस्थता की स्थिति में मन कोई कार्य करने के लिए प्रेरित नहीं होगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी।

Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)– आज आपको दांपत्य जीवन का विशेष आनंद मिलेगा। आप सहकुटुंब किसी सामाजिक स्थान पर घूमने अथवा लघु प्रवास पर जाकर आनंद में दिन व्यतीत करेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर आएगा। विदेश में बसने वाले स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे।

Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)– कार्य सफलता में विलंब और शारीरिक अस्वस्थता के कारण आप हताशा की भावना का अनुभव करेंगे। अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी रहेगी। प्रवास में विघ्न आने की संभावना रहेगी। नए कार्य आरंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। खान-पान में ध्यान रखें।

Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)– कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्च होगा परंतु वे आपको अनावश्यक नहीं लगेंगे। रुके हुए कार्यों की पूर्णता के लिए मार्ग सरल बनेंगे।

Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) –आज आपको शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। परिजनों तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी का आयोजन होगा। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी। सुंदर वस्त्र, उत्तम भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा। विपरीत लिंगी पात्रों की तरफ अधिक आकर्षण होगा।

Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) –  आज का दिन शांत रहकर गुजारें, अन्यथा परेशानियों से घिर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएंगे, आकस्मिक खर्च होगा। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव होंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपके लिए संकट खड़ा करेंगे। यात्रा, प्रवास और नए कार्य की शुरुआत न करना हित में रहेगा।

Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) –  ईश्वर की कृपा से आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वालों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। कार्य में यश मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात आनंद देगी। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।

Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)–आज परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा। कुटुंबीजनों के साथ मनमुटाव के अवसर आएंगे। मां का स्वास्थ्य खराब होगा। मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी अनुभव करेंगे। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। नौकरीपेशा वालों को नौकरी में चिंता रहेगी।

Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)–लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नया सृजन करने की आपको प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थी अध्ययन में उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय में सफलता और प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात आपका मन हर्षित करेगा। स्त्री मित्रों का सहयोग अधिक मिलेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा।धार्मिक परोपकार के कार्य में मन लगेगा।

Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। साथ ही आप प्रेमपूर्ण सम्बंधों से द्रवीभूत होंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्द्धियों की चाल निष्फल रहेगी। भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से
हानि हो सकती है।

Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)- इस राशि के जातक आज के दिन हरेक कार्य में प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य खराब होगा। मन चिंताग्रस्त रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से कुटुंब में अशांति रहेगी। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने की संभावना रहेगी। पानी से भय रहेगा, जलाशय से दूर रहना बेहतर है।

Previous articleअनजाने में किए गए ये छोटे-छोटे काम लाते हैं आर्थिक परेशानी
Next article19 मार्च 2018 सोमवार, पंचांग एवं शुभ मुहूर्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here