24 फरवरी 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन

0

Aries (मेष): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज आपके आमदनी बढ़ने के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। एकाग्रता बनाए रखें। आज आपके मित्र आपको शराब की आदत से छुटकारा दिला सकते हैं। धीरे-धीरे ही सही आप अपनी सभी आर्थिक जिम्मेंदारियों को जरूर पूरा करेंगे। समाज, परिवार में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। प्रवास में सावधानी रखना होगी। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आप को ठगे नहीं। क्योंकि अंदेशा है कि आपके व्यवसायिक साझेदार आपके व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करें।

Taurus (वृषभ): ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो

आज आपके कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है। आज छुपी हुई कुछ बातें भी आपके सामने आ सकती हैं। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी।

Gemini (मिथुन): का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आज आप व्यवसायिक कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। अपना आत्म-विश्वास बनाए रखें इससे आप अपनी हर समस्या को हल कर लेंगे। आज आप भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य में लाभ होगा। व्यवसाय में उतार चढ़ाव बना रहेगा। वेतनवृद्धि के लिए योग्यता का आकलन हो सकता है, जो बहुत धीमी गति से होगा। ऐसे में आज आप दफ्तर में अपने साथियों और अधीनस्थों से मदद की बहुत ज्यादा अपेक्षा न रखें। हालांकि इसके बावजूद आपको अपनी श्रेष्ठता साबित करने के मौके मिलेंगे आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आज छोटी सी परेशानी से तनाव न लें। थोड़ा तनाव तो आपको कार्य करने के लिये प्रेरित करता है।

Cancer (कर्क): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएँ। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। दोस्त और जीवनासाथी आराम तथा खुशी देंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज के दिन समान व्यवहार अपनाने से किसी के साथ संघर्ष नहीं होगा, जो की आपके और सामने वाले व्यक्ति दोनों के हित में रहेगा। लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है।

Leo (सिंह): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज कुछ जरूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताजा आर्थिक मुनाफा पहुँचाएंगी। कार्यस्थल पर आपका महत्व बढ़ेगा। आवास निवास की समस्या का हल होगा। विदेश में अध्ययन करने के योग बन रहे हैं। लोन संबंधी मामले निपटेंगे। मोटापे से आपको काफी परेशानी हो सकती है। यह समय शारीरिक रूप से चुस्त रहने का है। इसलिए आप कुछ क्रियाएं करनी शुरु करें जिससे आप शारीरिक और मानसीक तौर पर विकसित हो जीवन का आनंद उठाएं। बिना वजह तनाव न लें। आपको अपने जीवन साथी के साथ सुखस समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। मानसिक तनाव के चलते क्रोधी स्वभाव होगा।

 Virgo (कन्या) : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज आपके परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों से कम सहयोग मिलेगा। बातचीत में तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा। आपको चिंता के भारीपन के स्थान में हलकेपन का अनुभव होगा। आनंद और उत्साह में भी वृद्धि होगी। कौटुंबिक तथा आर्थिक विषयो पर आप अधिक ध्यान देंगे। आप किसी भी कार्य को दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगे। पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा, दोनों स्थलों पर आवश्यक विषयों के संबंध में चर्चा के बाद निर्णायक स्थिति का निर्माण हो सकता है। कार्यभार बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा।

Libra (तुला) : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आप मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे। बच्चों के साथ बातचीत और कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ महसूस करेंगे। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इजाफा करेगा। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। अप्रत्यासित सकारात्मक कार्य, विवाह को लेकर आपकी धारणा को बदल सकता है।

Scorpio (वृश्चिक):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आज परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आप खुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। उम्र से बडे़ व्यक्ति पर आकर्षित होंगे। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। खर्च की व्यवस्था करना कठिन होगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे और मनोरंजन में आज का दिन व्यतीत करेंगे। कुछ नया करने का मन करेगा। किसी अवांछित मेहमान से मिलते समय अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें।रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ स्नेहमिलन समारोह में उपस्थित रह सकते हैं।

Sagittarius (धनु) : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज छोटी सी परेशानी से तनाव न लें। कारोबार के हालात सामान्य रहेंगे। थोड़ा तनाव तो आपको कार्य करने के लिये प्रेरित करता है। यह उन्नति के लिए भी महत्व रखता है। भाई-बंधुओं से जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, खासकर अपने पार्टनर के फैसलों में। साथी की अगर कोई बात अच्छी न लग रही हो तो उसे प्यार से समझाएं। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। रचनात्मकता एवं कल्पनाशक्ती आपकी अच्छी आदते हैं इसे बढ़ावा देना तथा इसके लिये जरुरत अनुसार सहयोग लेने की सलाह आपको दी जाती हैं। याद रखें इससे आपके जीवन शैली में भी सुधार आयेगा।

Capricorn (मकर) : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आज अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी परंतु थोड़ा विलंब होगा। फिर भी उस संबंध में प्रयत्न जारी रखने से उन्हें पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजनों में अवरोध बाद मार्ग प्रशस्त होता हुआ प्रतीत होगा। दोस्तों के साथ मतभेद के चलते आप अपना आपा खो सकते हैं। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे।

Aquarius (कुंभ) :  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। आपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे। हालांकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें वैवाहिक संबंधो में नई ताजगी और ऊर्जा महसूस करेंगे। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है। अपने काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। आज आपके विरोधी आपके बनते काम में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे, मजबूत मनोबल के साथ कार्य करें। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे।

Pisces (मीन) : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज का दिन बहुत शुभफलदायी है। व्यक्ति को बिना परखे पैसो का लेन देन आपको नुकसान दे सकता है। किसी सूंदर जगह जाने के योग है। आज आपकी आय और व्यापार में वृद्धि होने का योग हैं। कामवृत्तियों पर संयम रखने की कोशिश करें। आपके कार्यों में विलम्ब होने की सम्भावना है। अर्थपक्ष सामान्य रहेगा। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। रिश्तेदारों का का आगमन शुभ समाचार देगा। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रह सकता है। आपके पारिवारिक जीवन में शांति एवं खुशहाली बनी रहेगी।

Previous article23 फरवरी 2018 शुक्रवार, पंचांग एवं शुभ मुहूर्त
Next articleMP उपचुनाव के लिए मतदान जारी, दोनों पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here