24 वां क्रिस्टल अवार्ड पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं-शाहरुख खान

0

सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा है कि वह एल्टन जॉन और केट ब्लैंचेट के साथ 24 वां क्रिस्टल अवार्ड पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं.वाषिर्क क्रिस्टल अवार्ड समारोह के तहत दुनिया की हालत सुधारने में अनुकरणीय प्रतिबद्धता दिखाने वाले असाधारण कलाकारों की उपलब्धियों की प्रशंसा की जाती है. इस पुरस्कार के साथ ही स्विस स्की रिसॉर्ट में विश्व आर्थिक मंच के शिखर सम्मेलन की शुरूआत हुई.

सम्मान मिलने के बाद शाहरुख ने अपने ट्वीट में कहा, ”एल्टन जॉन और केट ब्लैंचेट के साथ विश्व आर्थिक मंच का 24 वां क्रिस्टल अवार्ड पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं.”

विश्व आर्थिक मंच ने कहा, ”शाहरुख को यह पुरस्कार भारत में बच्चों और महिलाओं के अधिकार की हिमायत करने में उनके नेतृत्व के लिये मिला है.”इससे पहले अमिताभ बच्चन, मल्लिका साराभाई, ए आर रहमान, शबाना आजमी, रविशंकर और अमजद अली खान को भी यह क्रिस्टल अवार्ड पुरस्कार मिल चुका है.

Previous articleमाइक्रोवेव में भूलकर भी न रखें ये चीजें, सेहत को हो सकता है नुकसान
Next articleशिवसेना का बड़ा ऐलान, 2019 में BJP संग नहीं लड़ेगी चुनाव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here