26 जुलाई 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन

0

Aries (मेष):


शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। यात्रा के लिए योग्य समय नहीं है। संतानों की तरफ चिंता पैदा होगी। किसी भी मामले में बिना विचारे कदम हानिकारक साबित होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

Taurus (वृष):

संतानों के पीछे पैसे खर्च होंगे। कलाकारों एवं खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिक्षा दर्शाने के लिए उत्तम समय है। फिर भी संपत्ति सम्बंधी कानूनी दस्तावेज आज न करे |

Gemini (मिथुन):

भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझपूर्ण परिस्थिति में डालेंगे। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। मित्रों सगे- संबंधियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेगा आर्थिक दृष्टि से आपको लाभ होने का योग है।

Cancer (कर्क):

विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन एकाग्र नहीं रहेगा। धन खर्च में वृद्धि होगी। असंतोष की भावना से मन घिरा रहेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों में न पड़े |

Leo (सिंह):

पिता या बुजुर्गों द्वारा लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे। सरकारी कामकाज शीध्रता से पूरे होते हुए प्रतीत होंगे।

Virgo (कन्या):

किसी के साथ झगड़े झंझट होने में आपका अहं निमित्त बनेगा। आकस्मिक धनखर्च होगा। दांपत्यजीवन में मतभेद उत्पन्न होगा। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। अधीनस्थ व्यक्ति से परेशानी का अनुभव होगा।

Libra (तुला):

गृहस्थ जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। स्त्री मित्रों से मिलन होगा। आय में वृद्धि होगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। अविवाहितों के वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

Scorpio (वृश्चिक):

धन लाभ होगा। व्यापारी वर्ग की बकाया राशि के पैसे मिलेंगे। संतानों की प्रगति से मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से लाभ होंगे।

Sagittarius (धनु)

हानिकर विचारों को संभवतः दूर रखिए। किसी भी कार्य का आयोजन संभलकर कीजिएगा। उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद के प्रसंग उपस्थित होंगे। प्रतिस्पर्धियो और विरोधियों के साथ संभव हो तो विवाद न कीजिएगा।

Capricorn (मकर):

व्यापारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार और क्रोध को दूर रखने से बहुत सी मुसीबतों से बच जाएंगे। भागीदारों के साथ मतभेद होगा। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण होगा। नए सम्बंध स्थापित करते समय सावधानी रखें।

Aquarius (कुंभ):

आनंददायक प्रवास पर्यटन और सुरुचिपूर्ण भोजन, नए वस्त्र आपके आनंद को द्विगुणित करेंगे। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

Pisces (मीन):

घर में सुख-शांति और आनंद का वातावरण बने रहने से आप अपने दैनिक कार्यों को आत्मविश्वासपूर्वक अच्छी तरह कर सकेंगे। हालांकि आपको स्वाभाविक उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर आज संयम रखना पड़ेगा।

Previous articleदेश के 14वें राष्ट्रपति बने रामनाथ कोविंद, संसद भवन में ली शपथ
Next articleजस्ट‍िन ने कैंसल किया पर्पज वर्ल्ड टूर, भारत में दर्शकों को बना चुके उल्लू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here