Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)– आज के दिन दुर्घटना एवं शल्यचिकित्सा से संभलकर चलें। आनंद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। सम्बंधियों के साथ भी अरुचिकर घटनाएँ बनेंगी।मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता और स्वस्थता भी प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों, स्वजनों से उपहार मिलने से दिन आनंददायी रहेगा। परिवार का वातावरण प्रसन्नताभरा रहेगा।
Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)–आपके लिए आज का दिन फलदायी है। आज आपको धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय सावधानी बरतना होगा। किसी के भी कार्य में विघ्न न डालिएगा। कोर्ट-कचहरी की बातों में संभलकर चलने की आवश्यकता है। वाणी और क्रोध पर संयम बरतिएगा। अकस्मात से संभलकर चलिएगा। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक स्वाय्थ्य में सुधार होगा। विशेषकर धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों की ओर आपका मन लगा रहेगा। मित्रों की ओर से उपहार प्राप्त होंगे। पारिवारिक वातावरण में आनंद छाया रहेगा।
Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)–आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। रहस्यमय विषयों को जानने-समझने का प्रयत्न करें । अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में है। आप नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें । व्यावसायिक स्थल पर संभलकर चलिएगा। सहकर्मचारीयों का सहकार आपको मिलेगा। संतानों के विषय में द्विधा में रहेंगे।
Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)– आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आफको प्रतिस्पर्धियों और उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद करने से बचना होगा। आनंद-प्रमोद से सम्बंधित वस्तुओं को खरीदने में खर्च अधिक होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में वातावरण अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से भी आप आज स्वस्थ रह पाएंगे। फिर भी मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में अनुकूल परिवर्तन आएगा। आपके कार्य से उच्च अधिकारी भी संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति का आज अच्छा योग है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)–आज का दिन लाभकारी है । व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ की प्राप्ति होगी। सन्मानित होंगे। व्यवसाय या व्यापार में पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारी तथा उपरी आप पर प्रसन्न रहेंगे।स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उगाही से आय बढेगी। मित्रों से भेंट होगी। किसी मनोहर व पर्यटन स्थल पर प्रवास होगा। संतानों की संतोषजनक प्रगति से आपका भी हृदय-मन प्रसन्न रहेगा। सांसारीक जीवन में आनंद रहेगा।
Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) –आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायी है। आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। स्वभाव में से हठीलापन छोडक़र आगे बढेंगे तो अनेक समस्याओं का निराकरण होता दिखेगा। नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन का खर्च अधिक होने की संभावना है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। मध्याह्न के बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी। नए कार्य का प्रारंभ करना आज आपके हित में नहीं रहेगा।
Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) –आज का दिन ध्यान से चलने का दिन है। मानसिकरुप से तनाव रहेगा। शारीरिकरुप से कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। साथ-साथ परिवारजनों के साथ किसी बात पर खटराग हो सकता है।ऐसे समय में संयम बरतें । धन-कीर्ति की हानि होगी। संतानों के विषय में चिंता रहेगी।
Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) – आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपा बनी रहेगी। सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। विवाहोत्सुकों के विवाह का आयोजन सफलतापूर्वक होगा। लेकिन मध्याह्न के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पूँजी निवेश करने से पहले सोच लीजिएगा। परिवारजनों के साथ विरोध रहेगा, इसलिए मौन रखना ही उचित होगा। अन्य व्यक्तियों के जंजाल में फंसने से आपको बचना होगा। वाहन चलाते समय अकस्मात से संभलिएगा।
Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)– आज दिन का शुरुआत आनंद-प्रमोद के साथ होगी । अन्य व्यक्ति भी आज आपके जीवन में आ सकते हैं। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है। आज अपनी भाषा का दुरुपयोग न हो जाए इस बातका ध्यान रखिएगा, नहीं तो विवाद होगा। हितशत्रुओं से सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। आध्यात्मिक विषयों में गहन रस पडेगा।
Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)– आपके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज आपके स्वभाव में कुछ अधिक संवेदनशीलता रहेगी। कार्य सफलता से मानसिक रूप से आप प्रफुल्लित रहेंगे। यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। मायके से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आप के प्रत्येक कार्य में आज मनोबल की दृढ़ता और आत्मविश्वास छलकता दिखेगा। प्रवास और पर्यटन की संभावना अधिक है।
Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) –आज आपका शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक झगडे में वाणी पर संयम रखना होगा। नकारात्मक मानसिकता न अपनाइएगा। घर के सदस्यों के साथ भ्रांति खडी न हो इसका ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद आप के मन में ग्लानि की छाया दूर हो जाएगी, और आनंद का उजास छा जाएगा। नए कार्य करने के लिए आप प्रस्तुत होंगे। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। प्रवास का योग है।
Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)-आपके लिए आज का दिन ठीक रहेगा, लेकिन आपको संभलकर चलना होगा। आज आपको अनैतिक कार्य और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना पड़ेगा। वाणी पर संयम रखिएगा। परिवार में तकरार होने से शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको सताएगी। मध्याह्न के बाद विदेश से समाचार प्राप्त होंगे। संतान के विषय में चिंता रहेगी। उच्च अधिकारियों का आपके साथ किया गया व्यवहार आपके मन को दु:ख देगा। फिर भी प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में पडऩे से बचना होगा।





























































