28 अगस्त 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन

0

Aries (मेष):


आजके दिन का प्रारंभ का समय आनंद-प्रमोद में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करे । वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा, वह आप ही के हित में रहेगा। राग-द्वेष से दूर रहिएगा तथा अपने शत्रुओं से संभलकर चलिएगा। स्वास्थ्य भी संभालिएगा। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। रहस्यमय विषयों पर, गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षण का अनुभव होगा। गहन चिंतन-मनन आपके मन को शांति प्रदान करेगा।

Taurus (वृष):

मध्याह्न के बाद मनोरंजन की दुनिया में आप सैर करेंगे और प्रियपात्र आपके मन को प्रफुल्लित करेंगे। नए वस्त्र और गृहोपयोगी वस्तुओं के पीछे धन का व्यय होगा। मान-सम्मान मिलेगा। निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आर्थिक लाभ होगा।

Gemini (मिथुन):

आज का आप का दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को कार्य में जोड़ देंगे। शारीरिक और मानसिकरुप से सावघान रहेंगे। मध्याहन के बाद व्यावसायिक वर्ग को व्यवसाय में लाभ की संभावनाएँ खडी़ होंगी। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधियों और प्रतिस्पर्धीयों के समक्ष आप विजयी होंगे। सहकर्मचारीयों का सहकार मिलेगा ।

Cancer (कर्क):

हताशा मानसिकरुप से अस्वस्थ बनाएगी। जिस के कारण शारीरिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जमीन और वाहनों से जुडी समस्याएँ सताएँगी। मध्याहन के बाद आप सुख-शांति का अनुभव करेंगे। मित्रों से सहकार मिलेगा, शारीरिक स्फूर्ति का अनुभव होगा। अधिक विचार आप के मन को विचलित कर देंगे।

Leo (सिंह):

नए कार्य के लिए अच्छा समय है। निवेशकों के लिए दिन लाभदायी है।  विदेशवासियों को अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए अच्छा समय है। निवेशकारों के लिए दिन लाभदायी है। परंतु मध्याहन के बाद आप अधिक सहनशील बनेंगे। मानसिक हताशा का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड सकता है। पारिवारिक तथा जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुडी़ समस्याएँ खडी़ होंगी।

 Virgo (कन्या):

आज आप खुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे जो छात्र या छात्राएं किसी टेस्ट कि तैयारी कर रहे हैं, उन्हें पढ़ाई में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन ध्यान से चलाएं। नया वाहन या प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं तो आज न खरीदें। बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है, पर इस नुकसान को होशियारी से टाला जा सकता है। ज्यादा काम करने से बचें और टेंशन कम से कम लें। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें।

Libra (तुला):

आज आपके जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन खुशनुमा बना सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है। भाग्य आपके साथ है। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। पराक्रम शौर्य में वृद्धि होगी। मानिसक स्थिति तनावपूर्ण होने से परिवार में मनमुटाव या विवाद रह सकता है। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें।

Scorpio (वृश्चिक):

 आज आप अकेलापन महसूस करेंगे। जमा पूंजी में वृद्धि संभव है। व्यक्तिगत संबंध सहायक रहेंगे प्यार के लिए समय बेहतरीन है। अगर किसी से प्यार का इज़हार करना है तो सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। लेकिन याद रखें, जल्दबाजी या हड़बड़ाहट से बनते काम बिगड़ सकते हैं। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। उचित सलाह लेने में हिचकिचाएँ नहीं।

Sagittarius (धनु)

अपने उत्साह को काबू में रखें, क्योंकि ज्यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। जो विदेश जाने का विचार कर रहे है उनके विदेश जाने के योग बन रहे हैं। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुजरेगा। बड़े भाई के साथ टकराव हो सकता है। बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। गलतफहमियां दूर होंगी।

Capricorn (मकर)

आज परिवार के लोगों के साथ आपका दिन हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीतेंगा। किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास ना करें। कोई आपके काम में अवरोध पैदा कर सकता है। आज आप पार्टी और मौज-मस्ती के अच्छे मूड में रहेंगे। अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। शेयर मार्केट से आपको निराशा हो सकती है। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है।

Aquarius (कुंभ):

आज आप बेहतर जिन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करेंगे। गलतफहमीयों के कारण आपका वैवाहिक जीवन छीन-भिन्न हो सकता है। आपके दुश्मन आपके खिलाफ षंडयत्र रखने की कोशिश करेंगे। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें। अगर आप कहीं नौकरी करते हैं तो वहां से स्थानांतरण एवं डिमोशन के योग बन रहे हैं। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है।

Pisces (मीन):

दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खराब कर सकता है। बिजनेस के लिहाज से समय उत्तम है। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। आज आप बहुत संतुष्ट महसूस करेंगे घर-प्रोपर्टी लेने के लिए दिन अच्छा है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। आज एक टीम की तरह काम करना आपको फायदा पहुंचा सकता है।

Previous articleलम्बित प्रकरणों पर मुख्य सचिव ने चिन्ता व्यक्त की
Next articleएकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here