30 जून तक जमा करा सकते हैं NRI पुराने नोट – RBI

0

आरबीआई ने चलन से बाहर किए गए उच्च मूल्य के पुराने नोट बदलने के वास्ते प्रवासी भारतीयों सहित उन लोगों के लिए रविवार रात शर्तें जारी की जो 30 दिसंबर तक ऐसा करने में असफल रहे थे.

आरबीआई ने जारी एक बयान में कहा कि भारतीय नागरिक जो 9 नवंबर से 30 दिसंबर तक विदेश में थे, वे इस सुविधा का लाभ 31 मार्च 2017 तक उठा सकते हैं और प्रवासी भारतीय जो इस अवधि के दौरान विदेश में थे, वे चलन से बाहर हुए अपने नोट 30 जून 2017 तक बदल सकते हैं.

पात्र निवासी भारतीयों के लिए नोट बदलने की कोई सीमा नहीं है, प्रवासी भारतीयों के लिए यह संबंधित फेमा नियमों के तहत होगी (25 हजार रुपये प्रति व्यक्ति). आरबीआई ने कहा कि नागरिक इस सुविधा का इस्तेमाल अपनी निजी क्षमता में इस अवधि के दौरान एक बार कर सकते हैं. उन्हें इसके लिए पहचान पत्र के साथ ही इसका सबूत मुहैया कराना होगा कि वे अवधि के दौरान विदेश में थे और उन्होंने नोट बदलने की सुविधा का इस्तेमाल इससे पहले नहीं किया है.

Previous articleजानिए कैसे करें नाखूनों का पीलापन दूर टूथपेस्ट से
Next articleआतंकियों ने सैंटा की ड्रेस में किया नाइट क्लब में हमला, 39 की मौत – तुर्की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here