3000 कर्मचारियों की छंटनी करेगा माइक्रोसॉफ्ट, सेल पर पड़ेगा असर

0

माइक्रोसॉफ्ट बड़े स्तर पर पुनर्गठन कर रहा है. इसके चलते कंपनी अपने वैश्विक वर्क फोर्स में करीब 3000 नौकरियों की कटौती कर सकती है. भारत में जन्में सत्या नडेला के नेतृत्व वाली कंपनी के पुनर्गठन के तहत होने वाली छंटनी में बिक्री विभाग पर सर्वाधिक असर पड़ेगा. साथ ही करीब 3000 नौकरियों की कटौती की जाएगी. रिपोर्ट में माइक्रोसॉफ्ट के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि कंपनी अपने उपभोक्ताओं एवं भागीदारों को बेहतर सेवा मुहैया कराने के लिए ये बदलाव कर रही है. स्रोत के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट के अमेरिका में 71000 कर्मी हैं और पूरे विश्व में इनकी संख्या 1,21,000 है.

इससे विप्रो और महिंद्रा टेक ने भी की कर्मचारियों की छटनी
देश की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेटर सेवा कंपनी विप्रो ने करीब 600 कर्मचारियों को अप्रैल में बाहर का रास्ता दिखाया है. उसके बाद हाल ही में देश की 5वीं सबसे बड़ी कंपनी टेक महिंद्रा कंपनी ने भी अपने कर्मचारियों की छटनी की. सालाना परफॉर्मेंस प्रोसेस के तहत एक हजार से अधिक कर्मचारियों को उनके काम से हटा दिया गया. कंपनी का कहना था कि हर साल बेहद खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की छटनी की जाती है और इस साल भी ऐसा ही होगा.

बता दें कि हाल ही में आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस माइक्रोसॉफ्ट के एक नए चैटबॉट ने मुस्लिमों के पवित्र धार्मिक ग्रंथ कुरान को ‘बेहद हिंसक’ बताकर विवाद छेड़ दिया है.

Previous articleG20 समिटः इटली और ब्रिटेन के नेताओं के साथ बैठक करेंगे PM मोदी
Next articleCopyCat मैलवेयर ने 14 मिलियन एंड्रॉयड स्मार्टफोन को बनाया निशाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here