‘4 साल से डिप्रेशन में हूं, हर दिन 5 गोलियां खा रही हूं’: जायरा वासिम

0

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जायरा वासिम एक बार फिर चर्चा का विष्य बनीं हुई हैं। दरअसल, जायरा ने एक एेसा खुलासा किया हैं, जिसे सुन सब चौंक गए हैं। जायरा ने यह खुलासा सोशल मीडिया पर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि वह डिप्रेशन की वजह से कई बार हॉस्पिटल में एडमिट हो चुकी हैं और उन्हें हर दिन 4-5 गोलियां खानी पड़ती है।

जायरा ने लिखा, ‘आखिरकार… मैं यह बता रही हूं कि मैं लंबे समय से डिप्रेशन और एनजाइटी का शिकार हूं। मुझे कई लोगों ने कहा कि तुम इतनी छोटी हो, तुम्हें डिप्रेशन नहीं हो सकता है। यह सिर्फ एक दौर है, जो गुजर जाएगा। इस दर्दनाक दौर ने मुझे बुरी हालत में पहुंचा दिया है। मैं हर दिन 5 दवाइयां खा रही हूं। मुझे एनजाइटी के अटैक आते हैं। इस कारण मुझे अचानक आधी रात को हॉस्पिटल जाना पड़ता है। मैं हमेशा खुद को अकेली पाती हूं, उस समय मैं खाली और डरा हुआ महसूस करती हूं। बहुत ज्यादा सोने या कई हफ्तों तक नहीं सोने के कारण मेरे शरीर में दर्द होता है। बहुत ज्यादा खाने या कई दिनों तक भूखे रहती हुं। कभी-कभी सुसाइड के बारे में भी सोचने लगती हूं… ये सारी चीजें इस ‘दौर’ का हिस्सा रही है। मैं महसूस कर सकती थी कि यह ड्रिप्रेशन है। मुझे याद है कि 12 साल की उम्र में मुझे पहला पैनिक अटैक आया था और दूसरा जब मैं 14 साल की थी। अब मुझे याद भी नहीं है कि ऐसा कितनी बार हुआ, लेकिन हमेशा यही कहा गया कि इतनी सी उम्र में तुम्हें डिप्रेशन नहीं हो सकता है। मैं कुछ समय के लिए हर चीज से दूरी बनाना चाहती हूं। सोशल लाइफ से, काम से, स्कूल से और सबसे ज्यादा सोशल मीडिया से…। मैं रमजान के पवित्र महीने का इंतजार कर रही हूं, क्योंकि यह चीजों को समझने का सबसे सही समय है। प्लीज मुझे अपनी दुआओं में याद रखें। उन सभी लोगों का आभार है, जिन्होंने हर बुरे और अच्छे वक्त में मेरा साथ दिया।’ जायरा ने इस पोस्ट के पहले भी अपने इंस्टाग्राम पर आपबीती सुना चुकीं हैं।

बता दें कि फिल्म दंगल में जायरा वासिम आमिर खान के साथ नजर आई थी। इस फिल्म में जायरा गीता फोगाट का किरदार निभाया था जिसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग रोल के अवार्ड से भी नवाजा गया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफें की गई थी। इसके बाद सीक्रेट सुपरस्टार में भी जायरा ने शानदार एक्टिंग कर फिल्म को हिट साबित किया था। जायरा की उम्र अभी महज 17 साल ही है और इतनी सी उम्र में वो डिप्रेशन का शिकार हो गई।

Previous articleक्या आप जानते है नमक के पानी से नहाने के ये फायदे
Next articleऔरंगाबाद- दो गुटों की हिंसक झड़प में 2 की मौत व 41 घायल, धारा 144 लागू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here