54 महिलाओं को लर्निंग ड्रायविंग लायसेंस प्रदाय

0

विदिशा  – ईपत्रकार.कॉम |महाविद्यालयीन छात्राओं को निःशुल्क ड्रायविंग लायसेंस उपलब्ध कराए जाने के जारी दिशा निर्देशो के अनुपालन में विदिशा परिवहन कार्यालय के द्वारा सतत कार्यवाही जारी है।

विदिशा विधायक श्री शशांक भार्गव ने जिला परिवहन कार्यालय में आज 54 महिलाओं को कम्प्यूटरीकृत लर्निंग लायसेंस प्रदाय किए है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री भार्गव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्यो की शुरूआत हो रही है महाविद्यालयीन छात्राएं अधिकांश वाहनों का उपयोग करती है उन्हें ड्रायविंग लायसेंस मिले के प्रबंध निःशुल्क सुनिश्चित किए जा रहे है। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे यातायात के नियमों का पालन कर वाहनों का उपयोग करें।

जिला परिवहन अधिकारी श्री गिरजेश वर्मा ने बताया कि शनिवार को कार्यालय में आयोजित एक दिवसीय शिविर आयोजित में 65 महिला आवेदकों द्वारा लर्निंग लायसेंस हेतु नियमानुसार अपने आवेदन प्रस्तुत किए गए थे। जिसमें 54 महिला आवेदको द्वारा कम्प्यूरीकृत परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उन्हें मौके पर ही लर्निंग लायसेंस प्रदाय करने का कार्य अतिथियों द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त चार महिलाओ को स्थायी ड्रायविंग लायसेंस भी प्रदाय किये गए है।

Previous articleसामाजिक सरोकार भी निभायें विश्वविद्यालय — राज्यपाल श्रीमती पटेल
Next articleग्वालियर मेले को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिलायेंगे पहचान – श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया