7 सितम्बर 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन

0

Aries (मेष): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। व्यापार के विकास के लिए दिन फलदायक साबित होगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। धन लाभ का योग है। सहकर्मियों के साथ सहयोग मिलेगा, प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। कानूनी मामलों में आज दखल देने से बचना होगा, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं।

Taurus (वृष): ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज किस्मत के भरोसे बिल्कुल न रहें। ये दिन सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। प्रेम-प्रसंग के मोर्चे पर सबकुछ संतोषजनक बना रहेगा। कोई नजदीकी कहीं घूमने जाने के लिए कह सकता है। जो लोग उपयुक्त आवास की खोज में लगे हैं उनकी बात बन सकती है। आज किसी खास शख्स से आज मुलाकात हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। पारिवारिक मसलों में बड़ों की सलाह लें, बात बन जायेगी।

Gemini (मिथुन): का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आपका आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। वैचारिक रूप से काफी व्यग्र रहने के कारण कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं होगा। यात्रा-प्रवास में परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य की दिक्कतें आने की संभावना है। निर्धारित कार्य पूरा नहीं होने के कारण आपको काफी निराशा होगी। मन अशांत बनेगा। पेट दर्द की तकलीफ रहेगी। संतान की तबीयत या पढ़ाई के सम्बंध में चिंता रहेगी।

Cancer (कर्क): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज आप अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ, जिनसे आपके सपने हकीकत का रूप ले सकते हैं। क्रोध में किसी के साथ उग्र चर्चा न हो जाए इसका ध्यान रखें। आमदनी के नए माध्यम नजर आएंगे। मित्रों तथा परिवारजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक बिताएंगे। उनकी तरफ से आपको भेंट-उपहार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। आपके मन में आने वाले नकारात्मक विचारों को खत्म करने होगा। आपका दांपत्यजीवन अच्छा रहेगा।

Leo (सिंह): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज आपको संभलकर चलना होगा। आपका मन काफी चंचल रहेगा, जिसके कारण आपको निर्णय लेने में काफी परेशानी होगी। इस वजह से कोई भी महत्वपूर्ण काम पूरा नहीं कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी। आप किसी बौद्धिक या तार्किक चर्चा में भाग लेंगे। आपको किसी अन्य शहर में यात्रा करने का मौका मिल सकता है। कुछ लोग अपने घर का नवीनीकरण करा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके किसी महत्वपूर्ण विचार या योजना को मान्यता मिलेगी।

 Virgo (कन्या) : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज आपको घरेलू परेशानियाँ आपको तनाव दे सकती हैं। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। सामाजिक समारोह में शामिल होने में आपको मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि परिस्थिति आपके वश से बाहर होने की संभावना है।यात्रा का आयोजन सफल नहीं होगा। भाई-बंधुओं से प्रेम तथा मित्रों से सहयोग मिलेगा। कलाकारों, कारीगरों और लेखकों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

Libra (तुला) : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। भाई-बंधुओं के साथ प्रेम-बढे़गा। कार्य सफलता से आपका उत्साह बढे़गा। मित्र आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। आप भावना में बहकर किसी धूर्त व्यक्ति की मांग पूरी करने से बच सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको मुश्किल काम का सामना करना पड़ सकता है। भोजन में लापरवाही न करें। अच्छे स्वास्थ्य के लिए थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है।

Scorpio (वृश्चिक):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। कफ, सांस या पेट की परेशानी हो सकती है। आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। किसी भी अनैतिक काम तथा सरकार विरोधी कामों से दूर रहें, अन्यथा आप मुसीबत में आ सकते हैं। पानी से दूर रहें। आज आप खर्च ज्यादा करेंगे।

Sagittarius (धनु) : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से सामर्थ मिलेगा। व्यापार अच्छा लाभ देगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। कृषि ठीक-ठीक रहेगी व लाभ मिलेगा। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में परेशानी रहेगी अर्थात खर्च रहेगा। परिवार से मनमुटाव की स्थिति रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

Capricorn (मकर) : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आपने नया काम करने की जो योजना बनाई है वह पूरी होगी। व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभ प्रदान करने वाला होगा। उच्च पदाधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी, जिससे पदोन्नति होने के अवसर मिलेंगे। पिता की तरफ से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा तथा पत्नी के साथ भी अच्छा वक्त बीतेगा। व्यावसायिक कार्य से बाहर जाना हो सकता है।

Aquarius (कुंभ) :  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

 आज के दिन ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मां का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ वाद-विवाद होगा। कई परेशानियों तथा विरोधी परिस्थियों के कारण आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है।रुके कार्य पूर्ण होंगे। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रेम संबंध वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांस व मनोरंजन में समय बीतेगा आप एक-दूसरे के और पास आ सकते हैं

Pisces (मीन) : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज आप मन में खिन्नता और भय का अनुभव करेंगे। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मन में दुविधाएं रहेंगी, जिससे आप मानसिक रुप से बेचैन रहेंगे। वाणी पर संयम रखें अन्यथा मतभेद हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज अत्यधिक खर्च होगा। मानहानि हो सकता है, अत: सावधान रहें। गलतफहमी दूर करें, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

Previous articleनामांतरण, बटवारे के राजस्‍व प्रकरणों को शीघ्र पूरा करें-श्री बी.एस.जामोद
Next articleविश्व में भारत की साख निरंतर बढ़ती जा रही है: योगी आदित्यनाथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here