दक्षिण कश्मीर के अच्छाबल क्षेत्र में शुक्रवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ की पार्टी पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार आतंकियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ कर्मियों पर गोलीबारी की जिसमें सीआरपीएफ का एक अफिसर शहीद हो गया जबकि दो जवानों सहित तीन घायल हो गये हैं। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया।
जानकारी के अनुसार हमले में तीन अद्र्वसैनिकबल जवान घायल हो गये। घायलों को आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया जिनमें से एक ने अपने घावों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। शहीद अधिकारी की पहचान एएसआई एम एल मीना के रूप में हुई है। दो घायल जवानों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। वहीं घायन सिविल नागरिक की पहचान गुलाम रसूल के रूप में की गई है। हमले के बाद पूरे क्षेत्र को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।
कुलगाम में भी आतंकी हमला
वहीं आतंकियों ने कुलागाम के येरीपोरा में भी आतंकी हमला किया। हमला पुलिस स्टेशन पर किया गया। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।