8 जनवरी 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन

0

Aries (मेष): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है। सगे-सम्बन्धियों में व्यवहार कुशल बने। निकट संबंधों मे मधुर वाणी का प्रयोग करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु आर्थिक सुदृढ़ता के लिए प्रयत्नशील करेंगी। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। पार्टनर पर बिल्कुल भी शक ना करें इससे आप मुसीबत में फंस सकते हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं तो सिर्फ पढाई करें आज की पढ़ाई आपको अच्छा लाभ दे सकती है। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उसे चिकित्सकीय देखरेख की जरूरत है। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा।

Taurus (वृषभ): ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो

आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। मित्रों के साथ भेंट होगी। महिला मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा। संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के योग हैं। दोस्तों के साथ घूमने जाने की योजना अंतिम समय में निरस्त किए जाने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों को बेहतर नौकरी मिल जाने के संकेत हैं। व्यापार में लाभ होगा। वित्तीय मोर्चे पर धीरे धीरे मजबूती आने की उम्मीद है। आप खुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस कर रहे होंगे। इस ऊर्जा का प्रयोग कामकाज में करें। सफर के लिए दिन ज्यादाा अच्छा नहीं है।

Gemini (मिथुन): का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आज के दिन आपको संभलकर चलना होगा, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज नौकरी की जगह आपको उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में धनिष्ठता अनुभव करेंगे। व्यवसाय में परेशानी खड़ी होगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का योग है। नया कार्य शुरू करने से बचें। लेखन और साहित्य सर्जन जैसे कार्यों में मन लगेगा। धनलाभ होगा। भेंट-सौगात की प्राप्ति होगी। संतान के प्रति चिंता खड़ी होगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें, समय का पूर्ण उपयोग करें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।

Cancer (कर्क): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज शैक्षणिक मोर्चे पर किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आपको और अधिक ध्यान लगाने की जरुरत हो सकती है। प्रेमी के खराब मूड को सही करने में सफल रहने की उम्मीद है। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें, क्योंकि उनका मिजाज पहले से ही खराब है इसके चलते दिन खराब हो सकता है। आज आपको वे काम करने चाहिए, जो आपके स्वास्थ्य और सौन्दर्य में सुधार करने में मदद करें। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। आपकी रूचि धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी जिसके चलते दान-पुण्य और धार्मिक आयोजनों में धन खर्च होगा।

Leo (सिंह): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज आर्थिक मामलों में आपका साथ भाग्य पूरा साथ देगा। स्थापित कारोबार का विस्तार भी होगा। आज भावनाओं के प्रवाह में सराबोर रहेंगे और कुटुंबीजन, मित्र तथा सगे-सम्बंधी उसमें सहभागी बनेंगे। स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। मांगलिक अवसरों में उपस्थित होंगे। भौतिक-सुख साधनों में खर्चा होने की संभावना, रोजगार में अच्छे आसार प्रसन्नता लाएंगे। पारिवारिक चिंताओं से मन ग्रसित रहेगा। आनंददायक प्रवास होगा। आपको संसाधन जुटाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त करना चाहिए इसी वजह से आपका रुतबा बरकरार रह पाएगा। कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की चोरी ना हो इसका ध्यान रखें।

 Virgo (कन्या) : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज आप परिवार के लिए समय निकालने में सक्षम साबित होंगे। आज मोर्चे पर आपको किसी के मदद की जरुरत पड़ने वाली है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य की समस्या और बढती नजर आ रही है। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। दूसरों से असहमती हो सकती है। पुरानी समस्याएं हल हो सकती है। वित्तीय मोर्चे पर किसी अन्य की सलाह पर चलना जोखिम भरा हो सकता है। आपको कई अप्रत्याशित सुखद समाचार मिलेंगे। पारिवारिक सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ सुखमय दिन गुजरेगा।

Libra (तुला) : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज व्यावसायिक रूप से आपकी तारीफ होगी तथा आपके प्रयासों को सराहा जाएगा। आपके द्वारा बनाई गई परियोजनाओं से अत्यधिक फायदा पहुंचेगा। शिखर पर पहुंचने के लिए आप इस समय हर संभव प्रयास करने की कोशिश करें अधिक लाभ होगा। घरेलू दायित्वों की कुशल पूर्ति हेतु आपकी महत्ता बढ़ेगी। मन पूरे दिन पूजा-पाठ में केंद्रित होगा। आज आपको चोरी की समस्या सता सकती है इसलिये अपनी चीजें संभाल कर रखें। कुछ कामों में फालतू के खर्चे भी हो सकते हैं। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। यह आपको और आपके परिवार को खुशी और दिली सुकून देगा।

Scorpio (वृश्चिक):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आज आप दूसरों को खुशियाँ देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। बेहतर कामकाज के चलते आपको तारीफ मिल सकती है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप खुशी महसूस करेंगे। आपका जीवनसाथी किसी फरिश्ते की तरह आपका बहुत ध्यान रखेगा। बिजनेस को लेकर नए और शानदार योजना बना सकते हैं। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं तो अच्छी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ को लेकर आ रही समस्या दूर हो सकती है। आपको आज सम्भलकर चलने की आवश्यकता है। पानी तथा प्रवाही प्रदार्थों से आपको नुकसान हो सकता है।

Sagittarius (धनु) : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज आपको मेहनत करने की जरूरत होगी। बौधिक कार्य सफल होगे। व्यावसाय में लाभ मिलेगा। नए अवसर भी मिलेंगे। काम से भी लाभ है और आपकी मेहनत भी उसमे अपना योगदान दे रही है। दूरस्थान से जुडी हुई संभावनाएं भी आपको बड़ा लाभ देने में सक्षम है। साथ में अगर नए कामों की प्लानिंग कर के आप चलेंगे तो आपका दिन और भी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप इस समय उन्नति कर पाएंगे अच्छा पैसा कमा पाएंगे। घर परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहेगा दोस्तों से मदद मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा, प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के अवसर बढ़ेंगे।

Capricorn (मकर) : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आज उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। भाषा एवं व्यवहार में मृदुता कायम रखें। आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखने वाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। जो काम अभी तक बंद था, वह अचानक शुरू भी हो सकता है। आज आपको यश , कीर्ति तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी |

Aquarius (कुंभ) :  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज आपकी मेहनत से आपको बड़ा लाभ मिल सकता है, वो इस वजह से भी क्योंकि आपके अंदर क्षमता भी है और कुछ बेहतर करने का जज्बा भी है। आज आप परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आज आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफी सकारात्मक बदलाव भी ला सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन-व्यवस्था के लिए मन में चिंता हो सकती है। नौकरी-पेशे में अधिकारियो के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। अचानक मन के बदलाव से उसको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

Pisces (मीन) : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज आपको हर कार्य में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। धैर्य और सूझबूझ से काम करेंगे तो गणेशजी की कृपा से सब ठीक होगा। परिजनों एवं संतान से अनबन हो सकती है। समाजिक मोर्चे पर चलने वाले किसी घटनाक्रम में दिलचस्पी ले सकते हैं। प्रेमी के साथ उलझे किसी मामले को प्यार से सुलझा लिए जाने की संभावना है। किसी सौदे का सामना करने जा रहे लोग अपने डर पर काबू करने में सफल हो सकते हैं। आप अपने प्रयासों से अच्छे स्वास्थ का आनंद ले सकते हैं। सहजता और संतुष्टि आपके चेहरे पर दिखेगी। लोगों का साथ मिलेगा। माता-पिता की सेहत का भी ध्यान रखें।

Previous articleलालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामले में साढ़े तीन साल की सजा, 10 लाख जुर्माना
Next article8 जनवरी 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here