8 दिसम्बर 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन

0

Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)– अत्यावश्यक निर्णयों के लिए आज का दिन अति उत्तम है। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता के कारण कार्य सफलता में सरलता होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी पर्यटन स्थल की सैर से मन अति प्रसन्न रहेगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)–आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। कानूनन न फंसें, इसका ध्यान जरूर रखें। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। घर में परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता लेंगे। धन लाभ का योग है। कार्य में यश मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे।

Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)–आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रहेंगे। विद्योपार्जन करने वालों को विद्या प्राप्ति में सफलता मिलेगी। आज के दिन आयोजित हर कार्य अच्छी तरह से संपन्न होंगे। सौंदर्य प्रसाधन के पीछे खर्च होने की संभावना है। जमीन-मकान या वाहन आदि के दस्तावेजी कार्यों के दौरान खास सावधान रहिएगा।

Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)– आज का दिन आपके लिए अच्छा है। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। अच्छे कपड़े पहनकर बाहर जाने का प्रसंग खड़ा होगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें तथा उसे दूर करने के प्रयास करें। हर स्थिति में मन को साथ में रखना होगा।

Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)–आज आपमें भरे हुए निर्णायत्मकता के अभाव व मन के चिंताग्रस्त होने से असमंजस में रहेंगे। स्वास्थ्य के विषय में भी चिंता सताएगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है व उनके आरोग्य की चिंता भी रहेगी। उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आज के दिन आपको प्रतिस्पर्धियों के साथ विवाद में फंसने से बचना होगा।

Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) –आज बौद्धिक-तार्किक विचार विनिमय के लिए समय बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने-फिरने का आयोजन हो सकता है। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों का साथ अच्छा लगेगा। भागीदारी लाभदायक बनेगी।

Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) –आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यवसाय के लिए भी दिन लाभदायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्य के लिए समय बिलकुल अनुकूल है।

Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) –आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें। बच्चों के प्रश्न चिंतित करेंगे। नए काम की शुरुआत आज न करें। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पड़ेगी।

Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)–वर्तमान समय में नए कार्यों से सम्बन्धित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। व्यापारी वर्ग और नौकरी वालों के लिए आज का दिन लाभदायी निकलेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। कुटुंब में भी प्यार रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं।

Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)–आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें और सभी कार्य मन लगाकर करें। किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटनस्थल पर जाने से मन अति प्रसन्न होगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों के साथ घूमना-फिरना आनंदप्रद हो सकता है।

Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। महिलाओं साथ के व्यवहार में सावधानी रखें। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। प्रवास टालें। पानी से बचकर रहें। ज्यादा भावुकता से बचकर रहें। अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।

Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)-आज के दिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। इसके साथ ही आपको सरकार विरोधी प्रवृत्तियों, क्रोध एवं कामवृत्तियों से परे रहने की आवश्यकता है। अन्यता मुसीबत में पड़ सकते हैं। नए सम्बन्ध अनिष्टकारक हो सकते हैं। आर्थिक संकट आ सकता है। ऐसे समय में ईश्वर की आराधना एवं आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान कर सकती है।

Previous articleअमरुद की पत्तियों में छिपा हैं इस बीमारी का इलाज़
Next article8 दिसम्बर 2017 शनिवार, पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त