Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)–आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। पुराने सौदों का नवीनीकरण कर सकते हैं। तनाव कम होगा। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। अच्छे मित्र मिलेंगे जिसे चाहते हैं उसे दिल की बात कह दें संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नव ऊर्जा का संचार होगा। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। भाई बहन बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कष्टप्रद रहेगा।
Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)–आज आप मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। परिश्रम की तुलना में फल कम मिलेगा। संतान के विषय में चिंता रहेगी। आज आपके कोर्ट कचहरी के मामले पक्ष में सुलझ सकते हैं। शारीरिक चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगीं। लेन देन के मामले में विवाद संभव है। वर्तमान में चल रहे कार्यों में लाभ संभव है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। व्यर्थ भ्रम में न पड़कर विवेक से काम करें तो सफलता जरूर मिलेगी। आप किसी जोशीले, स्थिर, स्नेही व्यक्ति को खोजने का एक अवसर पाएँगे जो एक खुशहाल संबंध के लिए सर्वश्रेष्ठ पसंद में बदल जाएगा। आज आपके माता-पिता की तबियत में सुधार होगा।
Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)–आज आपको अपने द्वारा किये गये कार्यों का लाभ प्राप्त होने की संभावना है, आप अपने मन को ना भटकने दें, एक रास्ता तय कर उसी पर चलें। दोस्तों से भी मुलाकात होगी। आज नई परियोजना को अमल में लाने का यह अच्छा समय हो सकता है, लेकिन किसी भी तरह का सौदा पक्का करने से पहले दस्तावेजों की जांच अच्छे से कर लें। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। परिजनों की डिमांड पूरी करनी पड़ेगी। कुछ जरूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और आर्थिक मुनाफा पहुँचाएंगी। उलझनों के बीच में अकस्मात समस्या सुलझ जाएगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)– आज किसी मित्र के सहयोग से रुके कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी व रोजगार के अवसरो में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। व्यवसायिक योजना को बल मिलेगा। किसी सम्बंधी से सहायता मिल सकती है। आज आपकी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी, सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा प्रदान करें। ऐसे दोस्तों के पास जाएँ, जिन्हें आपकी जरूरत है। परेशानियों के बारे में ज्यादा न सोचें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, ध्यान रखें। आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनैस करने वाले लोग बड़े सौदे करेंगे आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं।
Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) –आज किस्मत के भरोसे बिल्कुल न रहें। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। ये दिन सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। प्रेम-प्रसंग के मोर्चे पर सबकुछ संतोषजनक बना रहेगा। कोई नजदीकी कहीं घूमने जाने के लिए कह सकता है। जो लोग उपयुक्त आवास की खोज में लगे हैं उनकी बात बन सकती है। आज किसी खास शख्स से आज मुलाकात हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। पारिवारिक मसलों में बड़ों की सलाह लें, बात बन जायेगी।
Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) –आज यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे। कहीं निवेश करने जा रहे हैं तो उस जगह की सारी जानकारियां हासिल करके ही जाए। आलस्य को त्यागकर प्रत्येक काम समय पर करें। परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे। जरूरत से ज़्यादा सोना आपकी ऊर्जा को खत्म कर सकता है। इसलिए पूरे दिन खुद को सक्रिय रखें। अगर आप किसी भी समस्या में उलझे है तो आज आपको उस समस्या से निजाद मिल जायेगा। आज आपने कोई नया कारोबार भी शुरू कर सकते है।
Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)–आज जोखिम उठाने की कोशिश न करें। आज आप किसी को अपनी तरफ से नाराज न करें। किसी प्रकार की विपरीत घटना घटित हो सकती है। नया अंदाज लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा। रोजगार मिलेगा। आप दूसरों की जितनी मदद करेंगे, खुद भी उतने ही लाभ में रहेंगे। जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट गायब हो जाएगी। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको खुशी देने का हर प्रयास करेगा।
Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)–आज आपको जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पडेगा। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। स्वास्थ्य में हीनता रहेगी। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पायेगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही परेशानी का हल मिल सकता है। करियर के लिहाज से यह दिन अनुकूल अवसर प्रदान करने वाला होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।
Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) – आज आपके रुके हुए काम बनेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। परिवारजन आपकी इज्जत करेंगे, किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है, दांपत्य सुख में वृद्धि होगी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोशिश करने से सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। परिवार का भरपूर सहयोग रहेगा। निजी जीवन में जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे। आप नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं, किए गए कार्य में आपको सफलता भी मिलेगी। आप कुछ बिंदुओं पर आश्चर्यजनक वार्तालाप भी कर सकते हैं जो वास्तव में आपको सोचने के लिए तैयार करेंगे। स्वास्थ्य को आपके ध्यान की जरूरत है।
Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)-आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी नैतिकता और सच्चाई को बनाए रखें। अटके काम आज बन सकते हैं। आप आज थोड़ी सी गंभीर मानसिक स्थिति में रहेंगे। आर्थिक मामलो में जोखिम न उठाएं। किसी व्यक्ति पर अधिक विश्वास न करें। जीवन साथी से सम्पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी कार्य में धन व्यय हो सकता है। स्वास्थ्य बना रहेगा। कार्य में संभलकर आगे बढ़ना होगा। साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में रुचि बढे़गी। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश न हो इसका ध्यान रखिएगा। उच्चाधिकारियों की शुभदृष्टि व्यवसाय में लाभ प्राप्त करवाएगी। मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा।





























































