गलती से भी पूजा-पाठ करते समय इन चीजों को जमीन पर न रखें

0

शास्त्रों के अनुसार पूजा-पाठ के कई नियम बनाए गए हैं। जिनका पालन करने से हमें पूजा का पूरा फल मिलता है। ब्रह्मवैवर्तपुराण वैष्णव पुराण है। इस पुराण के केंद्र में भगवान हरि और श्रीकृष्ण हैं। यह चार खंडों में विभाजित है। पहला खंड ब्रह्म खंड है, दूसरा प्रकृति खंड है, तीसरा गणपति खंड है और चौथा श्रीकृष्ण जन्म खंड है। इस पुराण में श्रेष्ठ जीवन के लिए कई सूत्र बताए गए हैं।

इसमें ऐसी कुछ बाते बताई गई है जिसे आपको पूजा-पाठ के दौरान कभी नहीं करना चाहिए। जो लोग ये काम करते हैं, उनके घर-परिवार में दरिद्रता आती है। कहा जाता है कि पूजा के दौरान आपको कुछ चीजें भलकर भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए।

इन चीजों में दीपक, शिवलिंग, शालग्राम, मणि, सोना, शंख आदि का नाम आता है। इन्हें नीचे रखने से पहले कोई कपड़ा बिछाएं या किसी ऊंचे स्थान पर रखें। इन चीजों को सीधे जमीन पर रखना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे भगवान आपसे नाराज हो जाएंगे। इससे आपको पूजा का पूरा फल नहीं मिलेगा।

Previous articleपीसीबी ने सलामी बल्लेबाज शाहजेब हसन को किया निलंबित
Next articleदेश का सबसे पावरफुल रॉकेट GSLV Mark-III तैयार, ISRO जल्द करेगा लॉन्च

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here