त्रिवेंद्र सिंह रावत आज लेंगे CM की शपथ, आएंगे PM मोदी

0

त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। तमाम चर्चाओं के बाद शुक्रवार को उनके नाम पर मुहर लग गई। आज वे सीएम पद की शपथ लेंगे। शुक्रवार को देहरादून में विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। वहीं उत्तर प्रदेश में शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा। पीएम मोदी और अमित शाह इस शपथ ग्रहण के समारोह में शामिल हो सकते हैं।

सर्वसम्मति से फैसला

 डोईवाला सीट से तीसरी बार विधायक बने रावत को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में रावत के नाम का प्रस्ताव सीएम पद की दौड़ में शामिल प्रकाश पंत और सतपाल महाराज ने रखा। रावत राज्य के नौवें मुख्यमंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

नेतृत्व के भरोसेमंद

 वर्ष 2013 में पार्टी ने रावत को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें यूपी का सह प्रभारी बनाया।

झारखंड में लोहा मनवाया

पार्टी ने झारखंड चुनाव से ठीक पहले प्रभारी बनाया। राजनैतिक कौशलता के दम पर राज्य में भाजपा की सरकार बनवाई।

संघ की पसंद

 त्रिवेंद्र सिंह रावत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भी पसंद रहे हैं। उनके समर्थक भी होटल के बाहर समर्थन में नारेबाजी करते रहे, लेकिन अंतत: हाईकमान व विधायक दल ने त्रिवेंद्र के नाम पर मुहर लगाई। केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर के त्रिवेंद्र रावत के नाम का ऐलान के साथ ही भाजपा विधायकों ने उन्हें गुलदस्ते और बधाइयां देनी शुरू कर दीं। वर्ष 1979 वे संघ से जुड़े। वर्ष 2002 में वे डोईवाला से विधायक निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2007 में दूसरी बार चुने जाने पर कैबिनेट मंत्री भी बनाए गए थे।

Previous articleकॉलेज में पहला दिन शुरू करने से पहले आजमाएं ये टिप्‍स
Next articleविकास का प्रकाश आम आदमी तक पहुँचने तक विकास बेमानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here