इस समय बजट पेश करना अमानवीय होगा: मल्लिकार्जुन खड़गे

0

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज बजट पेश करने पर विरोध व्यक्त करते हुए इसे एक दिन और टालने की मांग की है। खड़गे ने कहा कि सांसद ई अहमद के निधन के बाद बजट को पेश करना अमानवीय होगा। उन्होंने कहा कि बजट को एक दिन टाल दिया जाए तो इससे कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मंगलवार को ही मौत की बात सामने आ गई थी पर सरकार ने उसे सीक्रेट बनाए रखा।

उन्होंने सीक्रेट इसलिए रखा कि आज बजट पेश कर इसका ऐलान करेंगे। ये इंसानियत के खिलाफ है, ऐसे वक्त एक नेता साथ ऐसा बर्ताव करना बहुत गलत है। बता दें कि मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान ई अहमद को हार्ट अटैक आया था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां देर रात उनका निधन हो गया। एनडीए की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने भी बजट को टालने की मांग की है।

Previous articleवर्ष 2015-16 में आर्थिक विकास दर 7.9 फीसदी रही
Next articleजेतली ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, नोटबंदी को बताया ऐतिहासिक कदम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here