यहां चुड़ैल कह जिंदा जला दी जाती हैं महिलायें

0

महिलाएं चाहें कितनी भी आगे क्यों न बढ़ गई हो लेकिन कुछ जगहों पर आज भी महिलाओं के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। आज हम आपको एक एेसे ही गांव के बारे में बताने जा रहे है जहां महिलाओं को जिंदा जला दिया जाता है। हम बात कर रहे हैं चुडैलों गांव की।

इस गांव में अजाति की महिलाएं रहती हैं। अफ्रीका के घाना में इस तरह के कई गांव हैं। चुड़ैलों के गांव में महिलाएं झोपड़ियां बनाकर रहती हैं। खाने के लिए खेतों में काम करती हैं। यहां पर अंधविश्वास के चलते महिलाओं को चुड़ैल घोषित कर दिया जाता है। इन महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है इसीलिए ये घर छोड़ देती हैं। कई बार इन्हें जिंदा जला भी दिया जाता है। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर महिलाओं को चुड़ैल क्यों घोषित किया जाता है। इसके पीछे भी एक वजह है।

कहा जाता है कि यदि गांव में सांप के काटने से किसी की मौत हो जाएं तो कई महिलाओं को चुड़ैल घोषित कर दिया जाता है और बाद में टॉर्चर किया जाता है। इस गांव को छोड़कर आई महिलाएं किसी और गांव में जाकर गुमनाम जिंदगी जीती है। घाना में एेसे कई गांव है। एेसी महिलाओं की गिनती 1500 से करीब है। इन महिलाओं को आज भी आजादी नहीं मिली। यह आज भी समाज के डर से अपना घर परिवार छोड़ देती हैं।

Previous articleइंडियन क्रिकेटर्स को पहले से दोगुना मिलेगी फीस, BCCI ने जारी किए नए कॉन्ट्रैक्ट
Next articleस्वर्गीय श्री गुरूचरण सिंह का जीवन प्रेरणादायी -मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here