फ्रांस: सारकोजी ने दोबारा राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा की

0

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी ने दोबारा राष्ट्रपति बनने के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा की है. सारकोजी ने कहा कि वे अगले साल होने वाले चुनाव में अपनी धुर दक्षिणपंथी पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने की कोशिश करेंगे.

61 साल के पूर्व राष्ट्रपति सारकोजी पांच साल के अपने कार्यकाल के आखिरी वर्षों में काफी अलोकप्रिय हो गए थे. उन्होंने शीर्ष पद पर दोबारा आसीन होने की अपनी आकांक्षा नहीं छिपायी थी.

सारकोजी ने इस हफ्ते आने वाली अपनी नयी किताब ‘टूट पोर ल फ्रांस’ की प्रस्तावना में लिखा, ‘मैंने राष्ट्रपति पद के लिए 2017 में होने वाले चुनाव में उम्मीदवार बनने का फैसला किया है’.

Previous articleजेटली बोले- प्रदर्शनकारियों के सामने नहीं झुकेंगे
Next articleअरदक में छिपा है इस जानलेवा बीमारी का इलाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here