भाई-भतीजावाद को लेकर कोई शिकायत नहीं : सुशांत सिंह

0

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि बाहरी होने के नाते उन्हें भाई-भतीजावाद से कोई समस्या नहीं है और यह बाहरी प्रतिभाओं (फिल्म उद्योग में जिसका कोई रिश्तेदार नहीं हो) को प्रोत्साहन देने के साथ बना रह सकता है। अभिनेता ने सोमवार को आगामी फिल्म ‘राबता’ के ट्रेलर लांच के मौके पर यह टिप्पणी की।

सुशांत ने मीडिया से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि फिल्म उद्योग से बाहर के नए प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रोत्साहन देने के साथ भाई-भतीजावाद कायम रह सकता है। बाहरी होने के बावजूद जिन फिल्मों को मैं करना चाहता था उन्हें चयन करने का मौका मिला और ढेरों विकल्प मिले, इसलिए मुझे कोई शिकायत नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर नई प्रतिभाओं को मौका नहीं मिलता है और भाई-भतीजावाद कायम रहता है तो फिर फिल्म उद्योग का कुछ ही समय में पतन हो जाएगा।’’

सुशांत ने लोकप्रिय टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से अभिनय की दुनिया में आगाज किया था। उन्होंने बाद में फिल्म ‘काय पो छे’ (2013) से फिल्मी पारी की शुरुआत की’। उनकी अगली फिल्म ‘राबता’ नौ जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। फिल्म में अभिनेत्री कृति सैनन भी हैं।

Previous articleबाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद का पहला ‘पौष्टिक’ रेस्ट्रॉन्ट चंडीगढ़ में
Next articleभारत में लॉन्च होगा Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here