अर्जुन कपूर के साथ काम करने में काफी सहज हैं-परिणीति चोपड़ा

0

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि वह अर्जुन कपूर के साथ काम करने में काफी सहज हैं। परिणीति चोपड़ा फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में अर्जुन कपूर के साथ काम करने जा रही हैं। इससे पूर्व परिणीति ने अर्जुन के साथ फिल्म ‘इश्कजादे’ में काम किया है।

फिल्म की शूटिंग इस सप्ताह शुरू होगी। परिणीति ने कहा, ‘‘इससे पहले मैंने अर्जुन के साथ एक सशक्त फिल्म में काम किया है इसलिए हम दोनों के बीच काफी सहजता है। हम दोनों फिल्म के लिए बहुत उत्सुक हैं, रोजाना इसके लिए तैयारियां कर रहे हैं और कार्यशालाओं में भाग ले रहे हैं। मुझे लगता है कि अर्जुन पहली लुक में काफी आकर्षक लग रहे हैं। निर्माताओं के निर्णय के बाद मेरी लुक भी जल्द सामने आएगी।’’

Previous articleखमैनी ने पुतिन से कहा हमारा सहयोग अमेरिका को अलग-थलग कर सकता है
Next articleऑस्ट्रिया में सलमान खान की शूटिंग के दौरान सेहत बिगड़ी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here