आमिर खान मीडिया और फिल्म से जुड़े छात्रों को करेंगे ट्रेन

0

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी कि आमिर खान लीक से हटकर काम करने के लिए जाने जाते हैं. फिल्में हों या समाज सेवा, आमिर हमेशा अपना 100 प्रतिशत देते हैं.

अब खबरें आ रही हैं कि आमिर ने मीडिया और फिल्मों से जुड़े स्टूडेंट्स को फिल्म ट्रेड और बिजनेस से जुड़ी हर बात सिखाने का फैसला लिया है. आमिर सारे छात्रों को पर्सनली ट्रेन करेंगे और ट्रेनिंग भी वैसी दी जाएगी जैसे किसी ऑफिस में दी जाती है.

आमिर खान के ऑफिस का कहना है, ‘हर साल इंटर्नशिप के लिए ढेरों एप्लिकेशन्स आती हैं लेकिन आमिर अपने बिजी शेड्यूल की वजह से उन्हें ट्रेन नहीं कर पाते हैं. लेकिन इस बार आमिर ने ट्रेनिंग देने का मन बना लिया है.’ खबर है कि आमिर इस साल 2 लड़कियों को मौका दे रहे हैं. आपको बता दें कि ये लड़कियां और कोई नहीं बल्कि ‘दंगल’ में आमिर की बेटियों का किरदार निभा रहीं फातिमा और सान्या हैं, जो फिल्म में गीता फोगट और बबिता कुमारी का किरदार अदा कर रही हैं. अगले साल अप्रैल में आमिर फिर दो नए छात्रों को ट्रेन करेंगे. आमिर का मानना है कि उन्होंने जो भी सीखा है, वो अपना सारा ज्ञान नई पीढ़ी को बांटना चाहते हैं.

Previous articleIPL, बिग बैश में मिल रहे आसान पैसे क्रिकेटरों को कर रहे बर्बादः ग्लेन मैग्रा
Next articleजन्माष्टमी पर बन रहा है पावन संयोग, जानें कब मनाएं जन्मोत्सव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here