अमिताभ बच्चन एक कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे

0

पिछले हफ्ते अमिताभ बच्चन कोलकाता में एक कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए. दरअसल वो 23वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्धाटन के लिए कोलकाता में थे. जब वो शनिवार की सुबह एयरपोर्ट जा रहे थे, जब उनकी मर्सिडीज का पिछला पहिया अलग हो गया.

इस हादसे में बिग बी को चोट नहीं आई है. राज्य सरकार ने गाड़ी उपलब्ध कराने वाले ट्रेवल एजेंसी को कारण बताओ नोटिस भेजा है.

सचिवालय के एक अधिकारी ने इस घटना को कंफर्म किया और बताया- शनिवार की सुबह जब अमिताभ बच्चन मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट जा रहे थे, तब डुफ्फेरिन रोड पर उनकी मर्सिडीज का पिछला पहिया अलग हो गया. इस वजह से कार ने अपना नियंत्रण खो दिया. जिस ट्रेवल एजेंसी ने कार उपलब्ध कराई थी, उसे कारण बताओ नोटिस भेजा गया है.

Previous article1 दिसंबर को रिलीज न की जाए पद्मावती, शांति भंग होने का डर: योगी आदित्यनाथ
Next articleकेन्द्रीय सूखा राहत दल ने विदिशा एवं टीकमगढ़ जिले का किया भ्रमण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here