कच्चे आम से मिलते हैं सेहत को कई फायदे

0

गर्मियों के मौसम में आम खाना सब लोगों को पसंद होता है। इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। पका और मीठा आम तो सब को पसंद होता है लेकिन कच्ची कैरी को बहुत कम लोग ही खाते हैं क्योंकि यह खाने में बहुत खट्टी होती है। कच्चे आम को नमक के साथ खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। इसमें विटामिन-ए,सी और ई के अलावा कैल्शियम, फॉस्फोरस और फाइबर होता है जिससे शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी नहीं रहती। आइए जानिए कच्चे आम के फायदे

1. एसिडिटी
कच्चा आम खाने से पेट की कई समस्याएं दूर होती हैं। गर्मियों में अक्सर मसालेदार भोजन खाने के बाद पेट में एसिडिटी हो जाती है। ऐसे में खाने के साथ कच्चे आम का सेवन भी करें जिससे भोजन आसानी से पच जाएगा और पेट में गैस नहीं बनेगी।

2. रक्त प्रवाह
कच्चे आम में विटामिन-सी होता है जो रक्त कोशिकाओं को लचीला बनाती हैं इससे पूरे शरीर में खून का दौरा सही तरीके से चलता है।

3. इम्यूनिटी
इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक होती है। कच्चे आम में विटामिन और खनिज होते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से दूर रखते हैं।

4. लीवर
कच्चे आम का सेवन करने से लीवर मजबूत होता है। जिन लोगों को लीवर की परेशानी हो उन्हें कच्चा आम जरूर खाना चाहिए।

5. वजन
कच्चा आम खाने से वजन कम होता है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर पर जमी अतिरिक्त चर्बी को घटाता है।

Previous articleक्या करें जब पास सो रहा हो बच्चा?
Next articleमैं और मेरी टीम लालबत्ती का उपयोग नहीं करेगी-मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here