Reliance Jio को 22.5 करोड़ रुपए का घाटा, आय 77.8% घटी

0

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2017 की दूसरी छमाही में रिलायंस जियो को 22.5 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी छमाही में रिलायंस जियो को 7.5 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी छमाही में रिलायंस जियो की आय 77.8 फीसदी घटकर 50 लाख रुपए रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी छमाही में रिलायंस जियो की आय 2.25 करोड़ रुपए रही थी।

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2017 की दूसरी छमाही में रिलायंस जियो का एबिटडा घाटा 9.20 करोड़ रुपए से बढ़कर 31.9 करोड़ रुपए रहा है। रिलायंस जियो के मुताबिक सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2017 में कुल इक्विटी 37,236 करोड़ रुपए से बढ़कर 70,864 करोड़ रुपए रही है। डेट-इक्विटी रेश्यो 0.67 गुना पर है।

Previous articleसुकमा में CRPF टीम पर 300 नक्सलियों का अटैक, 25 जवान शहीद
Next articleदिक्कत है तो वापस ले लो नेशनल अवॉर्ड-अक्षय कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here