दिक्कत है तो वापस ले लो नेशनल अवॉर्ड-अक्षय कुमार

0

कुछ दिनों पहले ही अक्षय कुमार को ‘रुस्तम’ और ‘एयरलिफ्ट’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था. उसके बाद कुछ क्रिटिक्स अक्षय को अवॉर्ड दिए जाने का विरोध करने लगे. इस पर आज अक्षय ने कहा कि अगर क्रिटिक्स को लगता है कि मैं इस अवॉर्ड के लायक नहीं हूं तो वो इसे वापस ले लें.

अक्षय ने कहा, मैं 25 साल से सुनता आया हूं. जब भी कोई अवॉर्ड जीतता है, लोग बातें करने लगते हैं. यह कोई नया नहीं है. कुछ लोग विवाद जरूर खड़ा करते हैं. इसे नहीं जीतना चाहिए, उसे जीतना चाहिए-लोग ऐसी बातें अक्सर करते हैं.एक प्रोग्राम में अक्षय ने कहा, मैंने 26 साल बाद अवॉर्ड जीता है. अगर वो भी आपका मन है तो ले लो.

पद्म भूषण अवॉर्ड के बारे में पूछे जाने पर अक्षय ने कहा, उसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. तभी लोगों को लगेगा कि आप उस अवॉर्ड के हकदार हैं.

Previous articleReliance Jio को 22.5 करोड़ रुपए का घाटा, आय 77.8% घटी
Next articleनमक और सिरका लगाकर आतंकियों का कलेजा खाऊंगा- फिलीपिंस के राष्ट्रपति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here