पद्मावती: रणवीर सिंह का खौफनाफ लुक जारी

0

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म पद्मावती में उनके किरदार अलाउद्दीन खिलजी का पहला लुक आज जारी हो गया.संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के पोस्टर में रणवीर खिलजी वंश के सबसे शक्तिशाली शासक की तरह ही उग्र नजर आ रहे हैं.

रणवीर ने सोशल मीडिया पर दो पोस्टर जारी किए. खुले बालों, मुंह पर चोट के निशान और आंखों में काजल लगाए रणवीर बेहद आकर्षक लग रहे हैं. एक पोस्टर में रणवीर सिर पर ताज पहने खुद को शीशे में देख रहे हैं और दूसरे में वह पानी में बैठे हैं और उनके बाल गीले हैं.

फिल्म में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती और शाहिद कपूर महाराजा रत्न सिंह के किरदार में हैं. दोनों का लुक रणवीर से पहले जारी किया जा चुका है. पद्मावती एक दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

Previous articleHonor 9 स्मार्टफोन जल्द ही भारत में होगा लांच
Next articleखाना खाते समय ये आदते कर सकती है आपको बीमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here