स्मार्टफोन के धीमा होने की वजह सिर्फ हैवी फाइल या कम मेमोरी ही नहीं होती है बल्कि फोन में मौजूद वायरस भी हो सकते हैं। अक्सर लोग वायरस दूर करने के लिए फोन को ‘फैक्टरी रिसेट’ करते हैं जबकि ‘बूट’ करके भी फोन से वायरस हटाए जा सकते हैं और स्पीड बढ़ाई जा सकती है। आमतौर पर जिस तरह से पावर बटन को दबाकर फोन ‘स्विच ऑफ’ करते हैं उसी का इस्तेमाल करते हुए अपना फोन ‘स्विच ऑफ’ कर लें। इसके बाद दोबारा पावर बटन को दबाकर रखें और जैसे ही आपके डिस्प्ले पर कंपनी का नाम/आइकन दिखने लगे, उसके तुरंत बाद पावर बटन छोड़कर वॉल्यूम (नीचे वाले) के बटन को दबा लें।
इस बटन को तब तक दबाकर रखें जब तक फोन के डिस्प्ले पर ‘रिबूट सेफ मोड’ न लिखा आ जाए। इस विकल्प के नीचे ‘कैंसल’ और ‘ओके’ लिखा मिलेगा। ‘ओके’ दबाने से फोन के डिस्प्ले पर नीचे की तरफ ‘सेफ मोड’ लिखा दिखेगा जिस पर क्लिक करके आप वे सभी एप्लीकेशन देख सकते हैं जो फोन की स्पीड प्रभावित कर रहे हैं। अलग-अलग कंपनियों के फोन में बूट करने का तरीका थोड़ा अलग हो सकता है।






























































