आम आदमी पार्टी के नेता के स्क्रीनिंग प्लांट पर पड़ा छापा

0

 जिले में अवैध माइनिंग को रोकने के लिए देर रात चंडीगढ़ से आई  माइनिंग विभाग की टीम ने दबिश दे एक प्लांट पर अवैध क्रशिंग और दूसरे पर 110 टिप्पर नाजायज माल के बरामद किए।

जानकारी के अनुसार देर  रात चंडीगढ़ से आई माइनिंग विभाग की दो टीमों ने श्री आनंदपुर साहिब के करीबी पलाता और अलगरा में 2 स्क्रीनिंग प्लांट और दो माइनिंग साईटों पर रेड की। यह दोनों स्क्रीनिंग प्लांट आम आदमी पार्टी के नेता एवं पूर्व यूथ आप उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह काहलों के हैं। इस दौरान उनके साथ बाहरी जिले की पुलिस भी थी।

बता दें कि टीम ने छापेमारी करने से पहले ना तो जिला पुलिस को बताया और ना ही जिला माइनिंग विभाग को छापेमारी के संबंध में जानकारी दी गई। माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आला अधिकारियों के आदेश पर उन्होंने दो टीमें बनाकर रेड के लिए भेजी इनमें उनके साथ एस.पी. ट्रैफिक मोहाली भी शामिल है। दूसरी टीम का नेतृत्व ज्वाइंट माइनिंग डायरैक्टर दलजीत सिंह सिद्धू ने की और उनके साथ माइनिंग के एस.पी. अमरप्रीत सिंह भी शामिल थे।

उन्होंने बताया की काहलों स्क्रीनिंग प्लांट पर रेड की, यह प्लांट आप नेता हरप्रीत काहलों का है यहां पर माल को क्रश किया जा रहा था जबकि माइनिंग विभाग के पास यह स्क्रीनिंग प्लांट के तौर पर रजिस्टर है। वही यहां पर चार कच्चे माल के और 50 टिप्पर तैयार माल के भी पड़े थे।  जिनका वहां तैनात व्यक्ति कोई बिल नहीं दिखा सका। इसी तरह टीम द्वारा माइनिंग साइड भी चैक की गई यहां पर अवैध माइनिंग हुई है और उसकी तफ्तीष की जा रही है। बाकी टीम को देखकर कुछ अवैध माइनिंग करने वाले लोग आसपास के खेतों में छुप गए,उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि आस-पास हुई माइनिंग के बारे में आस-पास रहने वाले लोगों ने उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि इसी प्लांट वालों ने यहां पर अवैध माइनिंग की है।

Previous articleक्रिकेट में युवराज का योगदान अतुलनीय है: कोहली
Next articleपिता को बेटे से ज्यादा पसंद होती है बेटियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here