मानसून में बीमारियों से बचाएंगें ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स

0

बरसात का मौसम सबको बहुत अच्छा लगता है और सब लोग बहुत इंज्वाय भी करते हैं लेकिन इस मौसम में कई बीमारियां जैसे डायरिया, हैजा और सर्दी-जुकाम आदि होने की संभावना होती है। एेसे में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरुरी है। आज हम आपको कुछ एेसे ड्रिंक्स बताएंगें जिनका सेवन करके आप आसानी से मानसून के दौरान होने वाली बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।

1. दालचीनी 
रात को 1 गिलास पानी में दालचीनी का 1 स्टिक डाल दें और सुबह इसे पी लें। इसका पाउडर चाय में मिला कर भी पी सकते हैं। एेसा करने से पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

2. तुलसी 
तुलसी के पत्‍तों में एंटी-बैक्‍टीरियल गुण होते हैं। एेसे में इस मौसम में साधा पानी पीने की बजाए तुलसी के पत्ते को उबाल कर पीएं। यह इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता हैं।

3. सूप 
इस मौसम में सब्जियों का सूप अपनी डाइट में शामिल करें। इसमें लहसुन और काली मिर्च जैसे मसालों का उपयोग करें। ये सेहत के लिए हेल्दी होते हैं।

4. हर्बल चाय
अदरक की चाय और ग्रीन टी इस मौसम में आपके शरीर को गर्म रखती है। यह गले में होने वाली परेशानियों से राहत दिलाती है।

5. फलों का रस
चेरी और कीवी में कार्बोहाइड्रेट,फाइबर,विटामिन ए,सी,कैल्शियम,लोहा और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इनका जूस पीने से मानसून में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।

Previous articleरिलायंस जियो ने 1 साल में फाइल किए 54 ग्लोबल पेटेंट्स
Next article3 जुलाई तक चलेगा दिल्ली विधानसभा का सत्र, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here