योग गुरु बाबा रामदेव का एक और धमाका! जल्द ला रहे है टीवी सीरियल

0

बाबा रामदेव योग के साथ कई चीजें हमारे घर में पहुंचा चुके हैं. टीवी पर वह योग और अन्य वि‍षयों पर चर्चा करते नजर आए हैं और अब जल्द ही वह एक दूसरा प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं.

दरअसल बाबा रामदेव अब सीरियल बनाना चाहते हैं. अब उनका शो कैसा होगा, यह जानना भी दिलचस्प होगा. बाहरहाल, बाबा रामदेव योग पर नहीं, बल्क‍ि एक महान हस्ती पर टीवी शो बनाना चाहते हैं. छोटे पर्दे पर अब चाणक्य, टीपू सुल्तान, शिवाजी, झाँसी की रानी जैसे बायोपिक शोज बनाए जा चुके हैं.

तो बाबा रामदेव के मन में सवाल उठा कि आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की जिंदगी को आज तक पर्दे पर क्यों नहीं उतारा गया. बस उन्होंने किसी का इंतजार नहीं किया और खुद ही इस शो की तैयारी में लग गए हैं.

 एक खबर के अनुसार, पिछले 6  महीने से रचनात्मक प्रतिभा के लिए स्वामी दयानंद की जीवन कहानी को टीवी या ओ.टी.टी. स्क्रीन पर दिखाने के लिए एक टीवी एक शो बनाने  की तैयारी चल रही है. दिल्ली में रहने वाले एक प्रोड्यूसर को इस शो को बनाने का काम सौंपा गया है.

हालांकि स्क्र‍िप्ट का काम चल रहा है लेकिन स्वामी दयानंद के रोल के लिए मॉडल शिवेंद्र ओम सैनिओल के साथ कुछ सीन शूट कर लिए गए हैं. वहीं सूत्रों की मानें तो स्वामी विवेकानंद पर बनने वाली इस सीरीज के केवल 52 एपिसोड तैयार होंगे. इसके टेलीकास्ट के लिए GECs से बात चल रही है और इनमें सबसे मजबूत चांस सोनी चैनल का लग रहा है.

Previous articleCopyCat मैलवेयर ने 14 मिलियन एंड्रॉयड स्मार्टफोन को बनाया निशाना
Next articleपीवी सिंधू को मिला साल की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार, गोपीचंद बेस्ट कोच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here