अगर आपके पास भी हैं पैनकार्ड तो हो जाए सावधान, सरकार ने बंद किए 11.44 लाख पैनकार्ड

0

नोटबंदी के बाद आयकर विभाग सख्त हो गया है। एक-एक रुपए का हिसाब रखा जा रहा है। सरकार अब तक 11.44 लाख पैनकार्ड निरस्‍त कर चुकी है। राज्‍यसभा में एक प्रश्‍न का जवाब देते हुए वित्‍त राज्‍यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने बताया कि एक व्‍यक्ति के एक से अधिक पैनकार्ड पर सरकार तेजी से लगाम लगाने जा रही है।

इसी के चलते एक से अधिक पैन कार्ड होने की दशा में या तो इन्‍हें बंद कर दिया गया है। वित्‍त राज्‍य मंत्री ने कहा कि 27 जुलाई तक देश भर में 11,44,211 ऐसे पैन कार्ड पाए गए हैं जिसे एक ही व्‍यक्ति के नाम पर दो या अधिक बार जारी किया गया है। अब इन्‍हें बंद या फिर निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि पैन आवंटन का नियम है प्रति व्यक्ति एक पैन कार्ड ही जारी किया जाए।

इसी के साथ ही गंगवार ने बताया कि 27 जुलाई तक विभाग ने 1,566 फर्जी पैन की पहचान की है। फर्जी पैन कार्ड पकडऩे की इस कोशिश में आधार लिंकिंग भी काफी मदद दे रही है। सरकार ने करदाताओं से 31 अगस्त तक आधार को पैन से जोडऩे के लिए कहा है। 31 अगस्त तक आधार से पैन कार्ड लिंक नहीं होने पर रद्द कर दिया जाएगा।

Previous articleबढ़ते वजन की वजह से ‘साहो’ से अनुष्का बाहर, ये होगी प्रभास की ‘हसीना’
Next articleपति – भगवान के लिये बंद कर अपनी ये अंग्रेजी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here