प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भ्रष्टाचार ने देश में संस्थागत रूप ले लिया है, जिसे खत्म करने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठा रही है। उन्होंने आम लोगों की समस्याएं दूर करने के लिए और नए कदम उठाने की भी बात कही। सरकार ने पहले ही तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के सरकारी कर्मचारियों की भर्ती में साक्षात्कार की प्रणाली को समाप्त कर दिया है और इसके कारण बिचौलियों की भूमिका खत्म हो गई है। ये बिचौलिये नौकरी का वादा करके धन ऐंठने का काम करते थे।
नीति आयोग की ओर से आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भ्रष्टाचार ने संस्थायुवा उद्यमियों और सीईओ के साथ मोदी की इस तरह अपने आप में पहली मीटिंग है। सूत्रों के अनुसार, न्यू इंडिया परिकल्पना के तहत विकास का खांचा खींचने के लिए मोदी कुछ दिनों तक इस तरह की बातचीत जारी रखेंगे। 22 अगस्त को मोदी फिर 150 ऐसे युवाओं से मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार, अलग-अलग क्षेत्रों के 150 ऐसे युवाओं को 2 कैटिगरी में सिलेक्ट किया गया है। गत रूप ले लिया है।
मोदी ने कहा कि केवल सरकार और उसकी पहल से न्यू इंडिया नहीं बन सकता, बदलाव के लिए प्रत्येक नागरिक को प्रयास करना होगा। गुरुवार को ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ के नाम के इस कार्यक्रम में अधिकतर युवा सीईओ या छोटी-बड़ी कंपनियों के बड़े अधिकारी शामिल हुए।




























































