मैकडोनाल्ड का बर्गर आज से नहीं मिलेगा,बंद होगे 169 रेस्त्रां

0

कनाट प्लाजा रेस्तरां के निदेशक मंडल की आज बैठक होगी जिसमें एक आखिरी कवायद 169 मैकडोनाल्ड रेस्तरां को बंद होने से बचाने कि की जाएगी|यह बैठक कंपनी द्वारा संचालित 169 रेस्तरां को लेकर अनिश्चितता के बीच हो रही है|

देश के उत्तर और पूर्वी हिस्से में मैकडोनाल्ड के नाम से रेस्त्रां चलाने वाली कंपनी ने अपने 169 आउटलेट्स को बंद करने जा रही है। इसका कारण यह है कि मैकडोनाल्ड ने इन आउटलेट्स को संचालित करने वाली विक्रम बख्शी की कंपनी कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट प्राइवेट लिमिटेड (सी.पी.आर.एल.) के साथ फ्रेंचाइजी करार को खत्म कर दिया है। इससे करीब 7 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर असर पड़ेगा।

जानकारी के मुताबिक कंपनी ने ई-मेल भेजकर कहा है कि 21 अगस्त को कंपनी की तरफ से सी.पी.आर.एल. को जारी किया गया टर्मिनेशन नोटिस 5 तारीख को खत्म हो गया है। इस हिसाब से सी.पी.आर.एल. अब मैकडोनाल्ड का लोगो, ट्रेडमार्क, डिजाइन, ब्रांडिंग और ऑपरेशन नहीं कर सकता है। इससे पहले कंपनी ने दिल्ली में अपने 43 आउटलेट्स बंद किए थे। दिल्ली में मैकडोनाल्ड ने अपनी 80 फीसदी रेस्त्रां जून में बंद कर दिए थे। सी.पी.आर.एल. के पास 21 साल का लाइसेंस था, जिसको उसने मैकडोनाल्ड से रिन्यु नहीं किया था। सी.पी.आर.एल. में विक्रम बख्शी और मैकडोनाल्ड के बीच 50-50 फीसदी की पार्टनरशिप थी।

Previous articleप्रधानमंत्री ने तीन सालों में महज दो बार टोका है-उमा भारती
Next articleम्यांमार में सू की से मिले पीएम मोदी,मुलाकात में रोहिंग्या मुसलमानों का मुद्दा उठाया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here