संजय दत्त ने बनारस में अपने पिता सुनील दत्त का पिंडदान किया

0

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूमि’ को लेकर काफी बिजी चल रहें हैं। जिसके प्रमोशन शुरू हो गए हैं।

हाल ही में संजय वाराणसी में अपने पिता सुनील दत्त का पिंडदान करने पहुंचे हुए हैं। इस मौके पर उनके साथ फिल्म ‘भूमि” की टीम भी नजर आई। दोपहर में संजय दत्त ने रानी घाट पर अपने पिता सुनील दत्त का पिंडदान किया। खबर है कि पिंडदान के बाद संजय काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। अपने पिता के लिए पूजा-पाठ खत्म करने के बाद अपनी अप‍कमिंग फिल्म ‘भूमि’ के प्रमोशन इवेंट में भी हिस्सा लेंगे।

बता दें कि पिता-पुत्री के प्यार और रिश्ते पर आधारित भूमि फिल्म की कहानी में शेखर सुमन भी हैं। शेखर सुमन फिल्म में संजय दत्त के करीबी दोस्त की भूमिका निभा रहे हैं। शेखर सुमन मंगलवार को भोजपुरी सिने स्टार पाखी हेगड़े के साथ बनारस पहुंच चुके हैं। पाखी और शेखर सुमन ने भी मंगलवार शाम को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। फिल्म 22 सितंबर को रिलीज हो रही है।

Previous articleधोनी फिट रहे तो 2019 विश्व कप खेलेंगे-कोच शास्त्री
Next articleनोटा को लेकर दायर याचिका खारिज हो-चुनाव आयोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here