सोनी ने अपना नया साउंडबार भारत में किया लॉन्च

0

सोनी इंडिया ने सोमवार को फ्लैगशिप HT-ST 5000 7.1.2 चैनल साउंडबार भारतीय बाजार में उतारा जो डॉल्बी एटमॉस सिस्टमयुक्त है. यह साउंडबार ‘एस-फोर्स प्रो फ्रंट सराउंड टेक्नॉलजी’ से लैस है जो एक संगीत सुनने के लिए वायरलेस स्पीकर के तौर पर काम करता है.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘HT-ST5000’ की कीमत 1,50,990 रुपये है. यह सिनेमा की तरह का ऑडियो अनुभव घर पर प्रदान करता है.

इस साउंडबार का डिजिटल सिगनल प्रोसेसिंग (डीएसपी) और एस-फोर्स प्रो फ्रंट सराउंड के साथ वेन फ्रंट टेक्नॉलजी त्रिआयामी साउंड फील्ड उत्पन्न करता है.

जहां तक कनेक्टिविटी का सवाल है. यह साउंडबार ब्ल्यूटूथ और एनएफसी तकनीक से वायरलेस कनेक्टिविटी प्रदान करता है.

इसके साथ ही इस साउंडबार को इंस्टैंट म्यूजिक के लिए बिल्ट-इन वाईफाई की मदद से क्रोमकास्ट और म्यूजिंग स्ट्रीमिंग एप की मदद से सीधे इंटरनेट से जोड़ सकते हैं.

इसमें वायर के साथ कनेक्टिविटी के लिए 3एक्स एचडीसीपी 2.2 कंपैटिवल एचडीएमआई इनपुट्स, 1एक्स एचडीएमआई एआरसी आउटपुट, ऑप्टिकल एसपीडीआईएप, एनालॉग ऑक्स और एक यूसबी कनेक्शन भी है.

Previous articleहम BJP सरकार में रहेंगे या नहीं इसका फैसला जल्दी लिया जाएगा-शिवसेना
Next articleअडवानी को लोकसभा में फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी,बने आचार समिति के अध्यक्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here