जानिए क्यों शादी के बाद हर लड़की को रहता है इन बातों का डर

0

भारतीय परंपरा में शादी का बहुत महत्व है। हर लड़की का सपना होता है कि उसे एक अच्छा पति और ससुराल मिले। लव मैरिज में तो लड़का-लड़की एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं लेकिन अरेंज मैरिज में लड़कियों को कुछ बातों को लेकर काफी डर लगता है। रिश्ता पक्का होने से लेकर शादी के बाद तक लड़कियां कुछ बातों को लेकर हमेशा परेशान रहती हैं और हर समय उसी के बारे में सोचती रहती हैं। आइए जानिए शादी के बाद लड़कियों के मन में क्या डर होता है।

पति की नापसंद
शादी के बाद लड़कियों को सबसे ज्यादा इसी बात का डर रहता है कि कहीं उसका पति उसे पसंद करना न छोड़ दे। वह हमेशा इसी बात को लेकर परेशान रहती है कि अगर वह मोटी और बदसूरत हो गई तो उसका पति उसे पसंद करना बंद कर देगा।
पति का ख्याल
शादी के बाद हर लड़की का फर्ज होता है कि वह अपने परिवार और पति की सही तरह देखभाल करे। ऐसे में उसे यह बात हमेशा परेशान करती है कि अगर वह बीमार हो गई तो उसके पति का ख्याल कौन रखेगा।
रिश्ते टूटने का डर
हर शादीशुदा लड़की को शादी के बाद कई नए रिश्ते निभाने पड़ते हैं। ऐसे में हर लड़की को इस बात का डर रहता है कि उसकी वजह से उसके ससुराल में कोई रिश्ता खराब न हो जाए और उससे कोई ऐसी गलती न हो कि किसी का बुरा लगे।
अकेलापन
हर लड़की शादी के बाद अपना घर-परिवार छोड़ कर ससुराल में आती है। ऐसे में उसे इस बात का डर रहता है कि कहीं उसका पति उसे छोड़ न दे और वह अकेली न हो जाए।

Previous articleसनी लियोनी के नवरात्रि विज्ञापन पर विवाद
Next articleम.प्र. के विकास में भागीदार बनें प्रवासी भारतीय – मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here