SBI ने बदला न्यूनतम राशि वाला नियम, जाने अकाउंट में अब कितनी रखनी होगी राशि

0

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने खातों की मासिक औसत बैलेंस शर्तों और न्यूनतम औसत बैलेंस नहीं रखने से जुड़े शुल्कों में बदलाव किया है। ये बदलाव अक्तूबर 2017 से लागू होंगे। बैंक ने अपने एक बयान में कहा कि महानगरों और शहरी केंद्रों को एक ही श्रेणी में रखने का फैसला किया गया है। साथ ही महानगरों में न्यूनतम औसत बैलेंस को घटाकर 3,000 रुपये कर दिया गया।

बैंक ने कहा कि पीएमजेडीवाई और बीएसबीडी के तहत 13 करोड़ खाते पहले ही न्यूनतम बैलेंस की सीमा से मुक्त थे। अब ताजा संशोधन का लाभ अतिरिक्त पांच करोड़ खाता धारकों को मिलेगा।

बैंक ने कहा कि उसके जनधन जैसे वित्तीय सतावेशीकरण खातों पर कभी कोई शुल्क नहीं लगाया गया है। अब पेंशनभोगियों, सामाजिक कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों और नाबालिगों के खातों को भी शुल्कों से मुक्त कर दिया गया है।

Previous articleपत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी काम करते हैं और समाज को सूचना संपन्न बनाते हैं-मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next article26 सितम्बर 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here